टॉम क्रूज की ‘मिशन: इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग’ से पहले OTT पर देख डालें ये स्पाई थ्रिलर मूवीज

जब जासूसी थ्रिलर की बात आती है, तो टॉम क्रूज ने ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है. हाल ही में इसकी सीक्वेल ‘मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ का ट्रेलर रिलीज़ किया. जिसके बाद हर कोई इसकी रिलीज को बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इसी बीच हम आपके लिए रोमांच और एक्शन से भरी कुछ फिल्में की लिस्ट लाए हैं. जिन्हें आप Amazon Prime Video, JioHotstar और Netflix पर आसानी से देख सकते हैं.
Casino Royale (अमेज़ॅन प्राइम वीडियो) - जेम्स बॉन्ड उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में डैनियल क्रेग ने जेम्स बॉन्ड का रोल निभाया है. ये फिल्म बॉन्ड पर आधारित है, जो आतंकवादियों को फंड देने वाले एक निजी बैंकर ले शिफ्रे को एक उच्च-दांव पोकर गेम जीतने से रोककर उसे खत्म करने के मिशन पर निकलता है. फिल्म जबरदस्त एक्शन और रोमांच से भरी है.
The Bourne Identity (अमेज़ॅन प्राइम वीडियो) - द बॉर्न आइडेंटिटी लोकप्रिय बॉर्न फ़्रैंचाइज़ की पहला पार्ट है. ये रॉबर्ट लुडलम के 1980 के उपन्यास पर आधारित एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Kingsman: The Secret Service (जियोहॉटस्टार) - मैथ्यू वॉन द्वारा निर्देशित ये मनोरंजक जासूसी ड्रामा गैरी 'एग्सी' अनविन (टैरॉन एगर्टन) के आस-पास घूमती है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. ये भी एक जबरदस्त स्पाई थ्रिलर फिल्म है.
The Man from U.N.C.L.E. (एप्पल टीवी+) - ये फ़िल्म नॉर्मन फ़ेल्टन और सैम रॉल्फ़ द्वारा बनाई गई 1964 की MGM टेलीविज़न सीरीज़ पर आधारित है. इसे आप एप्पल टीवी पर देख सकते हैं.
Jack Reacher (अमेज़ॅन प्राइम वीडियो) – ये फिल्म ली चाइल्ड के 2005 के उपन्यास वन शॉट पर आधारित है. इसमें एक मर्डर की जांच होती है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Argo (अमेज़ॅन प्राइम वीडियो) - जब आतंकवादियों ने तेहरान में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया, तो छह अमेरिकी राजनयिक भागने में कामयाब हो गए. इसी को फिल्म में दिखाया गया है. फिल्म की दिलचस्प कहानी आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी.
The Gray Man (नेटफ्लिक्स) - यह एक्शन से भरपूर फिल्म सीआईए के एक सैनिक (रयान गोसलिंग) की कहानी है. जो एक मिशन के दौरान गलती से एजेंसी के गुप्त रहस्यों को उजागर कर देता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.