✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

फ्रैक्चर हाथ में भी शाहरुख खान की एनर्जी जबरदस्त, आर्यन खान के शो की हिरोइन संग किया डांस

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  20 Aug 2025 10:01 PM (IST)
फ्रैक्चर हाथ में भी शाहरुख खान की एनर्जी जबरदस्त, आर्यन खान के शो की हिरोइन संग किया डांस

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के जरिए डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं. इसके प्रीव्यू इवेंट में सितारों का जमावड़ा देखने को मिला. फ्रैक्चर हाथ के साथ भी किंग खान जबरदस्त स्वैग में नजर आए.

1

आर्यन खान 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के जरिए बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं. इस सीरीज का प्रीव्यू लॉन्च इवेंट हाल ही में ऑर्गनाइज किया गया जहां कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगाए. इस सीरीज में लक्ष्य और सहर बंबा लीड रोल में नजर आएंगे तो वहीं मोना सिंह, बॉबी देओल, राघव जुयाल, गौतमी कपूर समेत कई स्टार्स नजर आएंगे.

2

अपने सीरीज के लॉन्च इवेंट में आर्यन खान का डैशिंग लुक देखने को मिला. उन्होंने इवेंट के लिए ऑल ब्लैक आउटफिट कैरी किया था जिसमे वो बेहद हैंडसम लग रहे थे. स्टाइल और फैशन में आर्यन खान बिलकुल अपने पिता की तरह ही परफेक्ट हैं.

3

आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज में सहर बंबा लीड रोल में नजर आएंगी. सीरीज का टीजर सामने आने के बाद से ही वो काफी चर्चा में हैं. प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.

4

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी अपने चार्म से महफिल को और भी हसीन बना दिया. हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद उन्होंने लीड एक्ट्रेस सहर बंबा के साथ खूब डांस किया. प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में किंग खान ने भी अपने ब्लैक आउटफिट में ऑडियंस को अपनी पर्सनैलिटी का मुरीद बना लिया.

5

आर्यन खान की सीरीज में आन्या सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. इवेंट में उन्होंने भी अपने ग्लैमरस अंदाज से स्पॉटलाइट अपने नाम कर ली. इस दौरान उन्होंने ब्लैक बॉडीकॉन आउटफिट कैरी किया था जिसमें वो बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं. खुले बालों और स्टेटमेंट जूलरी के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया था.

6

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. सीरीज में उनके रोल को लेकर फैंस के बीच काफी बज बन रहा है. इवेंट में उन्हें भी ब्लैक आउटफिट में ही देखा गया.

7

प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में सीरीज के डायरेक्टर यानी आर्यन खान की मम्मी गौरी खान की भी मौजूदगी रही. उन्होंने भी अपने बेटे के स्पेशल इवेंट के लिए ब्लैक आउटफिट कैरी किया था, जिसमें वो काफी ग्रेसफुल दिख रही थीं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ओटीटी
  • फ्रैक्चर हाथ में भी शाहरुख खान की एनर्जी जबरदस्त, आर्यन खान के शो की हिरोइन संग किया डांस
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.