✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं 'राख' की सुमन अरोड़ा, सोनाली बेंद्रे की ऑनस्क्रीन बेटी की तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  20 Jun 2026 01:33 PM (IST)
रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं 'राख' की सुमन अरोड़ा, सोनाली बेंद्रे की ऑनस्क्रीन बेटी की तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल

अली फजल की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'राख' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. 8 एपिसोड वाली ये सीरीज 1978 के दिल्ली में हुए खौफनाक रंगा-बिल्ला कांड पर आधारित है. इसमें सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीर और राकेश बेदी जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं. दिव्या शर्मा ने भी इस सीरीज में अहम किरदार निभाया है.

1

दिव्या शर्मा ने वेब सीरीज 'राख' में सोनाली बेंद्रे की बेटी सुमन अरोड़ा का किरदार निभाया है. उनकी एक्टिंग की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. दिव्या ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी को इम्प्रेस कर दिया है.

2

सीरीज की कहानी सुमन और उसके छोटे भाई साहिल के किडनैप होन जाने और उसके बाद अपराधियों की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है. ये शो 1978 के मशहूर सच्ची घटना रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित है.

3

दिव्या शर्मा रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं. वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.35 लाख फॉलोअर्स हैं, जो उनके हर पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं.

4

दिव्या शर्मा आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और फैंस उनकी फोटोज पर खूब कमेंट्स और लाइक्स बरसाते हैं.

5

फैंस दिव्या शर्मा की खूबसूरती और मासूमियत पर दिल हार बैठते हैं. चाहे ट्रेडिशनल आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न लुक, दिव्या का हर अंदाज देखने लायक होता है.

6

बता दें कि 'राख' से पहले दिव्या ने प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' में काम किया है. इसमें उन्होंने जुही का किरदार निभाया है. इस सीरीज में भी उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई.

7

इसके अलावा दिव्या मिनी सीरीज 'ककून' में भी नजर आ चुकी हैं. इसमें उन्होंने दिव्या अग्रवाल का रोल प्ले किया था.

8

कम समय में ही दिव्या ने अपनी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है. उनकी परफॉर्मेंस को देखकर कहा जा रहा है कि आने वाले समय में वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी.

9

दिव्या शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है.

10

वेब सीरीज 'राख' की बात करें तो ये सीरीज 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. इसे IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ओटीटी
  • रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं 'राख' की सुमन अरोड़ा, सोनाली बेंद्रे की ऑनस्क्रीन बेटी की तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.