एक्सप्लोरर
OTT Release: 'ब्लैक वॉरंट' से 'द साबरमती रिपोर्ट' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये फिल्में और सीरीज, मिलेगी एंटरटेनमेंट की फुल डोज
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जनवरी का दूसरा हफ्ता भी काफी मसालेदार होने वाला है. दरअसल इस हफ्ते भी कई नई फिल्में और सीरीज ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं.
हर हफ्ते ओटीटी पर तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. साल 2025 के जनवरी महीने के सेकेंड वीक में भी ओटीटी पर क्राइम से लेकर कॉमेडी और सस्पेंस से भरी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इन्हें आप इस ठिठुरा देने वाली ठंड में घर पर आराम से बैठकर एंजॉय कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कौन-कौन से शो और फिल्में इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने आ रही हैं.
1/7

धीरज सरना द्वारा निर्देशित पॉलिटिकल ड्रामा द साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने लीड रोल प्ले किया. फिल्म एक पत्रकार पर आधारित है जो 2002 में गुजरात में गोधरा ट्रेन अग्निकांड की जांच करता है, कुछ साल बाद, एक अन्य पत्रकार को वह छिपी हुई रिपोर्ट मिल जाती है जो पावरफुल हस्तियों से जुड़ी एक साजिश का राज फाश करती है. ये फिल्म ओटीटी के प्लेटफॉर्म जी 5 पर 10 जनवरी को रिलीज हो रही है.
2/7

विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित सीरीज ब्लैक वॉरंट में जहान कपूर, राहुल भट्ट, परमवीर सिंह चीमा, अनुराग ठाकुर और सिद्धांत गुप्ता समेत कई कलाकार नजर आएंगे. सीरीज की कहानी तिहाड़ जेल पर बेस्ड है. ये सीरीज ओटीटी के प्लेटफ़र्म नेटफ्लिक्स पर 10 जनवरी को दस्तक देगी.
Published at : 07 Jan 2025 09:59 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
क्रिकेट

























