एक्सप्लोरर
'नाम शबाना' से लेकर 'खेल खेल में' तक Taapsee Pannu ने मनवाया है एक्टिंग का लोहा, एक्ट्रेस की बेहतरीन फिल्में OTT पर हैं उपलब्ध
Taapsee Pannu Best Movies on OTT: इसी साल 15 अगस्त को 'खेल खेल में' रिलीज हुई. इसमें तापसी का अहम रोल दिखा.इसके पहले तापसी पन्नू ने ढेरों फिल्में की हैं जिनमें उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस देखने को मिली.
तापसी पन्नू ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं. उन फिल्मों में उनका अभिनय देख हर कोई उनका फैन हो गया था.
1/8

तापसी पन्नू एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'खेल खेल में' थिएटर्स में रिलीज हुई है. वहीं ओटीटी पर 'फिर आई हसीन दिलरुबा' रिलीज हुई है. इसके अलावा उनकी कई बेस्ट फिल्में हैं जो ओटीटी पर उपलब्ध हैं.
2/8

'हसीन दिलरूबा': इस फिल्म में तापसी पन्नू ने दर्शकों का दिल जीत लिया. रानी के किरदार में, उन्होंने एक खूबसूरत हाउस वाइफ का रोल किया जो क्राइम थ्रिलर किताबों में डूबी रहती है और अपने पति के मर्डर के आरोप का सामना करती है. फिल्म में उन्होंने मिस्ट्री और रोमांस को खूबसूरत तरीके से जोड़ा है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
Published at : 16 Aug 2024 04:02 PM (IST)
और देखें




























