✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

अगर विक्रांत मैसी की 'मुसाफिर कैफे' ने छू लिया दिल, तो जरूर देखें ये 8 लव ट्रायंगल फिल्में

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  29 Jul 2026 05:05 PM (IST)
अगर विक्रांत मैसी की 'मुसाफिर कैफे' ने छू लिया दिल, तो जरूर देखें ये 8 लव ट्रायंगल फिल्में

बॉलीवुड में एक्शन, ड्रामा, रोमांस, थ्रिलर और हॉरर जैसी कई तरह की फिल्में बनती हैं, लेकिन लव ट्रायंगल वाली फिल्में हमेशा लोगों को पसंद आती हैं. अगर आपको भी प्यार और रिश्तों की उलझनों वाली कहानियां देखना अच्छा लगता है, तो आइए जानते हैं 8 ऐसी फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप मिस नहीं कर सकते.

1

सबसे पहले बात करते हैं वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' की, जो 24 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इसमें विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना लीड रोल में हैं. इस सीरीज की कहानी भी लव ट्रायंगल पर आधारित है, जिसमें प्यार, रिश्तों और इमोशंस की उलझनों को दिखाया गया है.

Continues below advertisement
2

'कॉकटेल 2' भी लव ट्रायंगल पर आधारित फिल्म है. इसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी तीन किरदारों के रिश्तों, प्यार और इमोशनल उलझनों के इर्द-गिर्द घूमेगी. ये फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी.

Continues below advertisement
3

'दिल तो पागल है' में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर लीड रोल में हैं. कहानी में राहुल, निशा और पूजा के बीच प्यार और दोस्ती की उलझन दिखाई गई है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, तीनों के रिश्ते नया मोड़ लेते हैं. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

4

'मुझसे दोस्ती करोगे!' में ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर लीड रोल में हैं. कहानी तीन बचपन के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां गलतफहमियों और अनकहे प्यार की वजह से रिश्ते उलझ जाते हैं. आगे चलकर तीनों की जिंदगी में कई इमोशनल मोड़ आते हैं. अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म उपलब्ध है.

5

'बाजीराव मस्तानी' भी एक शानदार लव ट्रायंगल फिल्म है. इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं. फिल्म में बाजीराव की शादी काशीबाई से होती है, लेकिन बाद में उन्हें मस्तानी से प्यार हो जाता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

6

करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर लव ट्रायंगल फिल्मों में से एक है. इसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं. फिल्म में अंजलि, राहुल से प्यार करती है, लेकिन राहुल टीना से प्यार करता है, जिसके बाद कहानी नया मोड़ लेती है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

7

'कॉकटेल' बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा लव ट्रायंगल फिल्मों में से एक है. इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में हैं. फिल्म में गौतम पहले वेरोनिका के साथ रिश्ते में होता है, लेकिन बाद में उसे मीरा से प्यार हो जाता है, जिससे तीनों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आ जाता है. ये फिल्म ZEE5 और प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

8

'मेरे हसबैंड की बीवी' एक मजेदार लव ट्रायंगल फिल्म है. इसमें अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब तलाक के बाद भूमि अपनी याददाश्त खो देती हैं और भूल जाती हैं कि उनका अर्जुन से तलाक हो चुका है. इसके बाद अर्जुन दोनों के बीच फंस जाता है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ओटीटी
  • अगर विक्रांत मैसी की 'मुसाफिर कैफे' ने छू लिया दिल, तो जरूर देखें ये 8 लव ट्रायंगल फिल्में
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.