✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

क्राइम थ्रिलर के हैं शौकिन, जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल इन शानदार फिल्मों-सीरीज को ना करें मिस

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  01 Sep 2025 02:53 PM (IST)
क्राइम थ्रिलर के हैं शौकिन, जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल इन शानदार फिल्मों-सीरीज को ना करें मिस

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही टॉप 7 फिल्मों और सीरीज की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं. इसमें रियलिटी शोज़ से लेकर क्राइम जॉनर की फिल्में और सीरीज तक सब कुछ शामिल है. पूरी लिस्ट देखें.

1

लिस्ट में पहले नंबर पर तमिल की क्राइम थ्रिलर फिल्म मार्गन शामिल है. यह फिल्म अपनी कहानी और दमदार ऐक्टिंग की वजह से दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है, जो देखाता है कि इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म का निर्देशन लियो जॉन पॉल ने किया है. क्राइम और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म एक बेहतरीन ऑप्शन है.

2

लिस्ट में दूसरे नंबर पर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सुपरहीरो फिल्म थंडरबोल्ट्स: द न्यू एवेंजर्स है. यह फिल्म मार्वल फैंस के लिए एक खास तोहफा है क्योंकि इसमें सुपरहीरोज़ की नई टीम है, जो बुराई के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ती है. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है, जो यह बताती है कि दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया है. जबरदस्त एक्शन, दमदार विजुअल इफेक्ट्स और कहानी इस फिल्म को देखने लायक बनाते हैं. अगर आप सुपरहीरो और मार्वल यूनिवर्स के फैन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए जरूर है.

3

लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्पाई एक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज स्पेशल ऑप्स 2 है. यह सीरीज अपने प्लॉट और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस के लिए जानी जाती है. दर्शकों को इसमें थ्रिल और सस्पेंस का मज़ा मिलता है. सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है. अगर आप स्पाई और क्राइम थ्रिलर कहानियों के शौकीन हैं, तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट चॉइस है.

4

लिस्ट में चौथे नंबर पर जासूसी थ्रिलर सीरीज सलाकार है. इस सीरीज में कुल 5 एपिसोड्स हैं, जिनमें सस्पेंस से भरी कहानी दिखाई गई है. हालांकि इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है, दर्शकों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन फिर भी थ्रिलर और मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए यह सीरीज एक परफेक्ट चॉइस है.

5

रोंथ पांचवे नंबर पर पर है और ये एक मलयालम क्राइम थ्रिलर है. यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और थ्रिलिंग नैरेशन के लिए जियो हॉस्टार पर देखने लायक बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है.

6

लिस्ट में छठे नंबर पर दुनिया की सबसे मशहूर हॉलीवुड सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स है. दर्शकों को इसमें हर एपिसोड के साथ नए-नए ट्विस्ट और सस्पेंस मिलता है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है, जो यह साबित करती है कि यह सीरीज दर्शकों की ऑलटाइम फेवरेट्स में से एक है. अगर आप ड्रामा, थ्रिल और फैंटेसी चाहते हैं, तो गेम ऑफ थ्रोन्स जरूर देखें.

7

आखरी नंबर पर है एल 2 एम्पुरान, पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन मे बनी मलयालम पॉलिटिकल एक्शन फिल्म है. दमदार कहानी और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ यह जियो हॉस्टार पर क्राइम-थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ओटीटी
  • क्राइम थ्रिलर के हैं शौकिन, जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल इन शानदार फिल्मों-सीरीज को ना करें मिस
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.