✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

'भेड़िया' से लेकर 'थामा' तक, 'राका' से पहले देख डालिए ये 5 बेहतरीन क्रिएचर-ड्रामा फिल्में; OTT पर करें एंजॉय

आईएएनएस   |  09 Apr 2026 01:52 PM (IST)
'भेड़िया' से लेकर 'थामा' तक, 'राका' से पहले देख डालिए ये 5 बेहतरीन क्रिएचर-ड्रामा फिल्में; OTT पर करें एंजॉय

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर चर्चा में हैं. उनके 44वें (8 अप्रैल) बर्थडे पर इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया, जिसके बाद से अब फैंस बस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. पोस्टर में पोस्टर में अल्लू अर्जुन का खतरनाक लुक देखने को मिला. उनके बड़े-बड़े नुकीले नाखुनों ने सबका ध्यान खींच लिया. इसी के साथ एक बार फिर क्रिएचर-ड्रामा और हॉरर फिल्मों को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. आइए हम आपको 5 बेहतरीन क्रिएचर-ड्रामा फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप घर बैठे OTT पर देख सकते हैं.

1

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'राका' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं. फिल्म से अल्लू अर्जुन की पहली झलक सामने आ चुकी है.

2

अल्लू अर्जुन 'राका' में दीपिका पादुकोण के साथ दिखेंगे, जो फीमेल लीड का रोल निभा रही हैं.

3

बिपाशा बसु और इमरान अब्बास स्टारर फिल्म 'क्रिएचर 3डी' साल 2014 में रिलीज हुई थी. इसकी कहानी एक हिल स्टेशन पर बने होटल के ईद-गिर्द घूमती है, जहां एक रहस्यमयी ब्रह्मराक्षस लोगों को अपना शिकार बनाता है. फिल्म में बिपाशा की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी दिलचस्प है. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

4

'जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी' एक फैंटेसी और सुपरनैचुरल कहानी पर आधारित है. इसमें सनी देओल, अक्षय कुमार और मनीषा कोइराला जैसे कई बड़े कलाकार हैं. फिल्म की कहानी पुनर्जन्म, बदला और अलौकिक शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक नाग और नागिन अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेते हैं. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

5

'काल' एक चर्चित क्रिएचर-ड्रामा फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, जॉन अब्राहम और विवेक ओबेरॉय जैसे एक्टर्स नजर आए थे. फिल्म की कहानी एक नेशनल पार्क में होने वाली रहस्यमयी मौतों पर आधारित है, जहां शुरुआत में इसे जंगली जानवरों का हमला माना जाता है, लेकिन बाद में एक खौफनाक सच्चाई सामने आती है. फिल्म में डर के माहौल के साथ-साथ वन्यजीवों की रक्षा करने का संदेश भी दिया गया है.नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म मौजूद है.

6

आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'थामा' बेतालों की एक काल्पनिक दुनिया में ले जाती है, जहां एक युवक गलती से इस रहस्यमयी दुनिया का हिस्सा बन जाता है. इसमें प्यार, बदला और अलौकिक शक्तियों का संघर्ष दिखाया गया है. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है. अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म को देखा जा सकता है.

7

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' को काफी पसंद किया गया था. साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो जंगल में एक हमले के बाद खुद एक भेड़िये जैसी शक्तियां हासिल कर लेता है. अरुणाचल प्रदेश के खूबसूरत जंगलों में शूट की गई यह फिल्म विजुअली भी काफी शानदार है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ओटीटी
  • 'भेड़िया' से लेकर 'थामा' तक, 'राका' से पहले देख डालिए ये 5 बेहतरीन क्रिएचर-ड्रामा फिल्में; OTT पर करें एंजॉय
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.