इन अभिनेत्रियों के लिए धड़क चुका है निक जोनस का दिल, प्रियंका तो जिंदगी में आते ही हमसफर बन गईं
बॉलीवुड से अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) अक्सर एक दूसरे के प्यार में डूबे रोमांटिक फोटोज शेयर करते नजर आते हैं. दोनों शादी के बाद से ही एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. हालांकि, निक की जिंदगी में प्यार का तराना लेकर आईं देसी गर्ल कोई पहली हसीना नहीं हैं. इनसे पहले कई हसीनाओं के लिए अमेरिकन सिंगर का दिल धड़क चुका है. चलिए जानते हैं कौन है वो...
मिली सायरस- निक की पहली गर्लफ्रेंड टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मिली सायरस (Miley Cyrus) थीं. साल 2006 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. हैरानी की बात ये है कि उस समय निक की उम्र केवल 13 साल थी. दोनों की पहली मुलाकात एक चैरिटी इवेंट में हुई थी. दो साल बाद ही मिली से निक का ब्रेकअप हो गया.
सेलेना गोमेज- साल 2008 में निक की मुलाकात सेलेना गोमेज (Celina Gomez) से हुई. सेलेना भी एक एक्ट्रेस हैं, लेकिन कुछ महीने के अंदर ही यानी साल 2009 में दोनों के रास्ते अलग हो गए.
डेल्टा गुड्रेम- इसके बाद साल 2012 में निक ने डेल्टा गुड्रेम (Delta Goodrem) को डेट करना शुरू कर दिया. डेल्टा गुड्रेम से भी निक की ज्यादा नहीं पट पाई और इस तरह निक का तीसरा अफेयर भी ज्यादा लंबा ना टिक सका.
ओलिविया कल्पो- फिर निक की जिंदगी में आईं ओलिविया कल्पो, जिनसे निक का रिश्ता दो साल तक चला जो कि उनका अब तक का लंबा चलने वाला अफेयर माना गया.
केट हडसन- साल 2015 में ही निक ने पहली बार अपने से बड़ी लड़की को चुना. केट हडसन जो कि निक से 13 से 14 साल बड़ी थीं. दोनों को कई बार एक साथ डेट पर देखा गया.