सूट सलवार और हाथ में चूड़ा, ऐसे Aditya Dhar के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं नई नवेली दुल्हन Yami Gautam, परिवार भी दिखा साथ

यामी गौतम और आदित्य धर
जून महीने की 4 तारीख को निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी के बंधन मे बंधीं यामी गौतम को शुक्रवार को पतिदेव के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां हर कोई उन्हें देखता ही रह गया.
नई नवेली ये दुल्हन सूट सलवार में और हाथ में चूड़ा पहने हुए नज़र आईं. यामी बेहद खूबसूरत लग रही थीं और फोटोग्राफर्स भी उन्हें कैमरों में कैद करने के लिए बेकरार दिखे.
यामी गौतम के साथ आदित्य धर भी नजर आए. उन्होंने जींस और ब्लैक टीशर्ट पहनी थी साथ ही फेस को मास्क से कवर किया था.
यामी ने फ्लावर पैटर्न का सूट सलवार पहना था. जो यामी पर काफी खूबसूरत लग रहा था. वहीं यामी और आदित्य के अलावा उनका परिवार भी साथ दिखा.
आपको बता दें कि 4 जून को ही आदित्य धर के साथ शादी कर यामी ने हर किसी को सरप्राइज़ कर दिया था. यामी ने शादी की तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी. (फोटो - सोशल मीडिया)
आदित्य धर ने उरी जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है. जिसका महत्वपूर्ण हिस्सा यामी गौतम भी थीं. शादी के बाद यामी ने मेहंदी की तस्वीरें भी शेयर की थीं. (फोटो - सोशल मीडिया)