✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Neha Kakkar ने अपने पैरेंट्स की मनाई बड़े ही धूम-धाम से एनिवर्सरी, शेयर की पार्टी PICS

एबीपी न्यूज़   |  18 May 2021 05:06 PM (IST)
1

इंडियन आइडल 12 की जज और सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह मनाई. उन्होंने ये सेलिब्रेशन अपने घर पर एक साधारण तरीके से मनाया. फोटो में देखा जा सकता है कि नेहा ने गुब्बारों से अपने घर को सजाया था. साथ ही फोटो में नेहा की पूरी फैमली काफी खुश दिखाई दे रही है.

2

नेहा कक्कड़ के साथ पति रोहनप्रीत सिंह, भाई टोनी कक्कड़, बहन सोनू कक्कड़ और परिवार के अन्य सदस्य माता-पिता के साथ शामिल हुए. सिगंर नेहा कक्कड़ ने काले रंग की ड्रेस को कैरी किया हुआ है और उनके पति रोहनप्रीत ने काले और भूरे रंग के कपड़े पहने हुए हैं.

3

नेहा कक्कड़ ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी है. नेहा ने पार्टी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें उनका पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है. नेहा ने सोशल मीडिया पर फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘सालगिरह की बहुत बहुत बधाई हो आप दोनो को. जितना प्यार आप दोनो ने दिया है हमें उतना प्यार हमे कोई भी नहीं कर सकता. बस यही प्रार्थना है माता रानी से आप दोनो हमेश खुश रहें.’

4

वहीं टोनी कक्कड़ ने एक टोपी के साथ एक सफेद टी-शर्ट और काले रंग की रिप्ड जींस पहन रखी थी. सिंगर सोनू कक्कड़ ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहे थे. नेहा कक्कड़ ने सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिसमें वो अपने माता-पिता को गले लगा रही थीं.

5

वहीं दूसरी तस्वीरों में पूरा परिवार केक काटने के दौरान एक साथ पोज देता नजर आ रहा है. रोहनप्रीत सिंह ने एक प्यारी सी पोस्ट के साथ ससुराल वालो की तस्वीर भी शेयर की. उन्होंने इसे कैप्शन में लिखा कि, ‘हैप्पी एनिवर्सरी मम्मा जी.. पापा जी. आप हमेश साथ रहें और स्वस्थ रहें.’ टोनी कक्कड़ ने भी अपने माता-पिता को उनकी शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दीं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • Neha Kakkar ने अपने पैरेंट्स की मनाई बड़े ही धूम-धाम से एनिवर्सरी, शेयर की पार्टी PICS
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.