फ्लॉवर प्रिंटेड ड्रेस पहने क्लासी लुक में नजर आईं मृणाल ठाकुर, टीवी से शुरू किया था करियर...

मृणाल ठाकुर
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर पिछले दिनों अपनी फिल्म 'सीता रामम' को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं. फिल्म 'सीता रामम' 5 अगस्त को पर्दे पर दस्तक दे चुकी है. फिल्म में मृणाल के साथ दलकीर सलमान नजर आए हैं.
मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार देखने को रहा है.
इन तस्वीरों में मृणाल ठाकुर येलो एंड व्हाइट फ्लावर प्रिंटेड फॉर्मल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. इस ड्रेस में मृणाल का क्लासी लुक नजर आ रहा है.
'सीता रामम' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर दिखाई है. इस फिल्म से मृणाल ने साउथ इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा है.
मृणाल ठाकुर का नाम उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है, जो बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं.
बता दें कि मृणाल टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' मे नजर आ चुकी हैं. शो में उनके बुलबुल के किरदार को खूब पसंद भी किया गया था.
मृणाल ठाकुर सोशल मीडिया पर काफी वक्त बिताती हैं.ऐसे में आए दिन मृणाल अपने एक से बढ़कर फोटो को शेयर करती रहती हैं.