Malaika Arora photos: झुकी नजरें, मायूस चेहरा, जिम सेशन के बाद सामने आईं मलाइका अरोड़ा की ऐसी तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो फैंस को फिटनेस के लिए मोटिवेट करती नजर आती हैं, लेकिन इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का नाम हमेशा से ही टॉप पर रहा है.
एक्ट्रेस फैंस के साथ अपना फिटनेस मंत्रा तो शेयर करती ही हैं, साथ ही उन्हें जिम और योगा सेशन अटेंड करने के लिए भी मोटिवेट करती हैं.
मलाइका अपनी टोंड फिगर को मेंटेन करने के लिए खूब मशक्कत करती दिखती हैं, जिसका रिजल्ट उनके चेहरे पर साफ नजर आता है.
मलाइका अरोड़ा रोजाना मीडिया के कैमरा में खिलखिलाते हुए जिम के लिए रवाना होती नजर आती हैं.
लेकिन अगर आज की तस्वीरों पर नजर डाली जाए तो मलाइका का मूड कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा.
मलाइका अरोड़ा का इन तस्वीरों में मायूस सा चेहरा नजर आ रहा है. नजरें झुकाकर चलती हुई मलाइका ने कैमरा के लिए पोज भी नहीं दिया.
वैसे हमेशा मलाइका जब भी जिम के लिए रवाना होती हैं तो वह 10 सेकंड मीडिया के लिए पोज जरूर देती हैं. साथ ही उनकी हर तस्वीर में उनकी मुस्कान खिली हुई नजर आती है.
आज मलाइका अरोड़ा की डाउन एनर्जी के पीछे क्या रीजन है, इस बात का तो पता नहीं. लेकिन फैंस मलाइका का ये मायूस चेहरा देख उनके इस मूड का रीजन पूछने में लगे हैं.