Malaika Arora Beauty Secret Revealed: क्या इस बोतल में छुपा है 47 साल की Malaika Arora की बेपनाह खूबसूरती का राज़, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब!
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा जहां भी जाती हैं, चर्चा में आ जाती हैं. हाल ही में उन्हें पैपराजियों ने मुंबई में पिलाटे क्लास से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया. इस दौरान मलाइका ने ब्लैक क्रॉप टॉप और वाइट शॉर्ट्स में अपनी टोंड बॉडी दिखाई.
मलाइका पोज़ देने के बाद अपनी कार की तरफ बढ़ ही रही थीं तभी एक फोटोग्राफर ने उनसे सवाल किया, मैम क्या आप ब्लैक वाटर पीते हो? ये सुनकर मलाइका हंस पड़ीं और फिर उन्होंने बताया कि ब्लैक वाटर नहीं, ब्लैक अल्कालाइन वाटर है. ये वाटर फिट रहने के लिए बड़े-बड़े स्पोर्ट्सपर्सन भी पीते हैं. तो देखा जाए तो ये कहना गलत नहीं होगा कि मलाइका की खूबसूरती का राज इस बोतल में भी छुपा है.
47 साल की मलाइका अक्सर फिटनेस से जुड़े वीडियो और टिप्स शेयर करती रहती हैं जिनमें वह हेल्दी और एक्टिव होने के राज़ शेयर करती हैं. मलाइका मुंबई में अपना योगा स्टूडियो 'दीवा योगा' भी चलाती हैं और जल्द ही वह अपना एक फूड वेंचर भी शुरू करने जा रही हैं.
मलाइका को पिछले साल कोरोना भी हो चुका है जिसने उन्हें काफी कमजोर कर दिया था. ठीक होने के बाद मलाइका ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि इस बीमारी ने उन्हें कितना प्रभावित किया था.
मलाइका ने बताया था कि कोरोना ने उन्हें इतना वीक कर दिया था कि उन्हें डर लगने लगा था कि वह अपनी स्ट्रेंथ कभी वापस पा पाएंगी या नहीं. मलाइका ने कहा था कि उनका वजन बढ़ गया था, वो कमजोर हो गई थीं, उनका स्टेमिना चला गया था.
मलाइका को मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' से लोकप्रियता मिली थी. इस फिल्म में मलाइका और शाहरुख खान पर फिल्माया गया छैयां छैयां काफी फेमस हुआ था. इसके बाद उन्होंने मुन्नी बदनाम हुई, माही वे जैसे गानों पर ज़बरदस्त डांस कर सुर्खियां बटोरीं.