✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

विदेश पढ़ने गए बेटे को मिस कर रही हैं Malaika Arora, फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात

एबीपी न्यूज़   |  10 Sep 2021 05:50 PM (IST)
1

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) के बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) हायर एजुकेशन के लिए विदेश जा चुके हैं. मलाइका अरहान को मिस कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए अपने बेटे को याद किया है. मलाइका ने अपने डॉग कैस्पर के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है और लिखा है, 'हम तुम्हें मिस कर रहे हैं अरहान.'

2

आपको बता दें कि अरहान पिछले साल अगस्त में ही पढ़ाई के लिए विदेश गये हैं. इसकी जानकारी मलाइका ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी. उन्होंने अरहान की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, चूकिं हम दोनों एक नई जर्नी शुरू कर रहे हैं, हमारे अंदर नर्वसनेस, डर, एक्साइटमेंट, दूरी और नए अनुभवों को लेकर खुशी है. मैं बस इतना जानती हूं कि मैं अरहान तुम्हारे लिए प्राउड फील करती हूं. यही वो समय है जब तुम अपने पंख फैलाकर अपने सपने पूरे कर सकते हो.

3

आपको बता दें कि अरहान 18 साल के हो चुके हैं. मलाइका का जब अरबाज से तलाक हुआ था तो बेटे अरहान की कस्टडी एक्ट्रेस को मिली थी. तब से अरहान मलाइका के साथ ही मुंबई में रहते थे.

4

एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुलासा किया था कि अरहान ने उनके और अरबाज के तलाक पर कैसे रियेक्ट किया था. मलाइका ने कहा था कि जब उन्होंने तलाक के बारे में बेटे से डिस्कशन किया तो उसने कहा था कि मैं खुश हूं कि आप खुश हैं और अब घर में सब खुशी से रह सकेंगे.

5

आपको बता दें कि अरहान की अर्जुन कपूर के साथ भी बेहतरीन बॉन्डिंग है जिन्हें मलाइका अरोड़ा पिछले चार सालों से डेट कर रही हैं. वहीं, अरबाज भी समय-समय पर अपने बेटे से मिलते रहते हैं ताकि उसे पिता की कमी महसूस ना हो.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • विदेश पढ़ने गए बेटे को मिस कर रही हैं Malaika Arora, फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.