Malaika Arora ने कुकिंग करते हुए शेयर की फोटो, आप भी देखें
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिट बॉडी और योगा के लिए जानी जाती हैं. मलाइका अरोड़ा 47 साल की उम्र में भी बिल्कुल फिट हैं. वो अपनी फिटनेट को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं. मलाइका अरोड़ा कुकिंग मास्टर भी हैं.
मलाइका अरोड़ा ने फोटो में सफेद और नीले रंग की एक ओवरसाइज़ शर्ट कैरी की हुई है. फोटो में एक्ट्रेस खाना बनाते वक्त कुछ खाते हुए दिखाई दे रही हैं.
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने कुकिंग करते हुए एक फोटो शेयर की है. फोटो को देख ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अर्जुन कपूर की शर्ट को कैरी किया हुआ है. मलाइका अरोड़ा ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. फोटो कुछ ही घंटो में वायरल हो गई.
मलाइका अरोड़ा ने फोटो शेयर करने के सात कैप्शन में लिखा, ‘कुछ बहुत अच्छा पक रहा है और इसे आप लोगों से शेयर करने के लिए मुझसे इंतजार नहीं हो रहा. वैसे कोई पता लगा सकता है क्या?.’
मलाइका अरोड़ा खाने को बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में पकाते हुए दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस की इस फोटो पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं. एक्ट्रेस सोफी चौधरी मे कमेंट किया कि, ‘प्रोफेशनल टेस्टर की जरूरत है? बस एक फ्लोर ऊपर आ जाओ.’