Malaika Arjun Relationship: यूं ही नहीं मिला है अर्जुन कपूर को 'बेस्ट बॉयफ्रेंड' का टैग, अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा को दुनिया से ऐसे करते हैं प्रोटेक्ट
Malaika Arora And Arjun Kapoor Romantic Photos: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora And Arjun Kapoor Relationship) बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक माने जैते हैं. पिछले 4 साल से ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. आए दिन मलाइका और अर्जुन (Malaika Arora And Arjun Kapoor) कपल गोल्स सेट करते हुए नजर आते हैं. मलाइका (Malaika) को लेकर अर्जुन (Arjun) बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव हैं यही कारण है कि उन्हें बेस्ट बॉयफ्रेंड का टैग मिल चुका है.
बीते दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी. महज कुछ ही घंटे के अंदर अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ डाली.
अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए ये साफतौर पर कह दिया कि मलाइका अरोड़ा और उनके बीच सबकुछ ठीक-ठीक चल रहा है.
अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा को लेकर अर्जुन कपूर काफी प्रोटेक्टिव हैं. इतना ही नहीं उनका ये केयरिंग अंदाज कई मौके पर देखा भी जा चुका है.
कुछ ही महीने पहले जब मलाइका अरोड़ा मीडिया के बीच में फंस गई थीं तो अर्जुन कपूर उन्हें इस अंदाज में प्रोटेक्ट करते हुए दिखाई दिए थे. इस दौरान लोगों ने उन्हें बेस्ट बॉयफ्रेंड का टैग दे दिया था.
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर एक-दूसरे के संग क्वालिटी समय व्यतीत करते हैं. कई बार ऐसा होता है जह मकाइका कैमरे के सामने कंफर्टेबल फील नहीं करती हैं. ऐसे में अर्जुन कपूर मीडिया फोटोग्राफर्स से गुहार लगाते हैं कि उनकी तस्वीरें क्लिक ना करें.
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है. हालांकि इस मामले में दोनों ने अभी तक चुप्पी साध रखी है.
शादी के मुद्दे पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हमेशा यही कहते हैं कि जब भी चीजें होंगी लोगों को अपने आप ही पता चल जाएंगी.