Mahira Khan ने अपने प्री वेडिंग फंक्शन की अनसीन तस्वीरें की शेयर, 'रईस' एक्ट्रेस ने अपनी 'मायून रस्म' की दिखाई झलक, नो मेकअप लुक में लगीं बला की खूबसूरत

mahira khan ने शादी की इनसाइड तस्वीरें की शेयर
शाहरुख खान से साथ फिल्म ‘रईस’ में नजर आईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने हाल ही में अपने लव लाइफ सलीम करीम से दूसरी शादी की थी. इससे पहले एक्ट्रेस की शादी अली अस्करी से हुई थी इनका एक बेटा भी है. हालांकि आठ साल की शादी के बाद ये दोनों अलग हो गए थे. और अब माहिरा ने सलीम करीम से शादी की है.
माहिरा अपनी दूसरी शादी की तमाम तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने अब अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी से अनसीन तस्वीरें पोस्ट की है.
माहिरा खान द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरें उनकी मेहंदी सेरेमनी की लग रही है. एक्ट्रेस बिना मेकअप लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.
माहिरा के प्री वेडिंग फंक्शन की इन तस्वीरों में एक्ट्रेस नेकलाइन और स्लीव्स के पास हैवी एम्ब्राइडरी वाले क्रीम कलर के सूट में काफी प्यारी लग रही हैं. उनके इस प्यारे से कुर्ते पर चारो तरफ गोटा पट्टी का वर्क किया हुआ है. एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को मैचिंग शियर दुपट्टे और गोल्न कलर की पैंट के साथ पेयर तिया था और पैरों में जूती पहनी हुई थी.
माहिरा तस्वीरों में काफी सिंपल लुक में दिख रही हैं उन्होंने ब्लश्ड चीक्स, रेड लिप्स के साथ मिडिल पार्टेड हेयर स्टाइल के साथ अपने लुक को कंपलीट किया था.
तस्वीरों को पोस्ट करते हुए माहिरा ने कैप्शन में लिखा, “ मेरी मां की एक इच्छा थी...शादी की शुरुआत दुआ से करें. मेरी खूबसूरत अम्मा, जो व्हील चेयर पर है - किसी को लगेगा कि वह बहुत कुछ नहीं कर सकती - लेकिन वास्तव में, वह सब कुछ और कुछ भी कर सकती हैं. वह बैठ गई और नीचे की सजावट, मेज, फर्नीचर को इधर-उधर करने लगी और वह समय पर तैयार हो गई..”
माहिरा ने अपनी मायून रस्म की तस्वीरें भी शेयर की हैं. ये सेरेमनी उनकी दोस्तों ने होस्ट की थी. जिसे वे बहनें कहती हैं. गौरतलब है कि ये रस्म मेहंदी सेरेमनी से एक दिन पहले रखी जाती है. इसमें दुल्हन सिंपल लुक में रहती है और उसके बालों में तेल लगाकर शादी के लिए तैयार किया जाता है. इसके बाद निकाह तक वो घर से बाहर नहीं निकल सकती है.
अपनी मायून रस्म में माहिरा ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना था जिस पर ग्रीन कलर की एम्ब्राइडरी की गई थी. उन्होंने इसके साथ मैचिंग दुपट्टा पेयर किया था. माहिरा ने गले और हाथों में में व्हाइट फूलों की माला पहनी हुई थी. इस लुक में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए माहिरा ने कैप्शन में लिखा, “ बाद में उस दिन, मेरी बचपन की गर्लफ्रेंड के पास मेरे लिए एक मायुन था. दोस्तों के लिए अल्हम्दुलिल्लाह मैं अपनी बहनों को बुला सकती हूं. पी.एस. मैंने मोतिया की एक कली ली और नीचे जाने से पहले अपनी बाली में डाल दी.. अपनी नानी और दादी के लिए.”
बता दें कि माहिरा ने 1 अक्टूबर को पाकिस्तान में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग इंटिमेट सेरेमनी में निकाह किया था.