Kim Sharma-Leander Paes: किम शर्मा और लिएंडर पेस के बेपनाह प्यार की ये खूबसूरत तस्वीरें हैं इनके मजबूत रिश्ते का सबूत

लिएंडर पेस और किम शर्मा
किम शर्मा और लिएंडर पेस लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हाल ही में इस कपल ने अपनी 1 ईयर एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी.
किम शर्मा ने इस मौके पर अपनी और लिएंडर की रोमांटिक तस्वीरें दर्शकों के साथ शेयर की थीं, जिसके साथ उन्होंने प्यार भरा पैगाम भी शेयर किया था.
लिएंडर पेस इन तस्वीरों में अपनी लेडी लव पर बेपन्हा प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.
किसी तस्वीर में लिएंडर किम को किस कर रहे हैं, तो किसी में यह कपल बाहों में बाहें डाले नज़र आ रहा है.
दोनों की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है, यह दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर कपल गोल्स सेट करते दिखते हैं.
बता दें लिएंडर से पहले किम का नाम हर्षवर्धन राणे से जुड़ रहा था, तो वहीं लिएंडर का नाम महिमा चौधरी के साथ जुड़ चुका है.
लेकिन बीता एक साल इन दोनों की जिंदगी का सबसे खूबसूरत साल रहा है, दोनों एक दूसरे का साथ पाकर काफी खुश हैं.