फर्स्ट एनिवर्सरी पर किम शर्मा ने शेयर की लिएंडर पेस के साथ रोमांटिक तस्वीरें, लिखा-'मेरा होने के लिए शुक्रिया'
बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस उन स्टार्स में से एक हैं जो अपने रिलेशनशिप को छुपाते नहीं हैं.
किम और लिएंडर के रिलेशन के चर्चे उस वक्त शुरू हुए थे जब एक साल पहले गोवा से दोनों की फोटोज़ सामने आई थीं.
आज दोनों के रिलेशनशिप को एक साल पूरा हो गया है और इस खास मौके पर किम ने अपने इंस्टग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें दोनों के कुछ अनसीन मूमेंट्स नज़र आ रहे हैं.
फोटोज़ में कहीं किम और लिएंडर पेस रोमांटिक मूड में एक दूसरे को किस करते दिख रहे हैं तो कहीं चिल करते नज़र आ रहे हैं.
फोटोज़ शेयर करते हुए किम शर्मा ने खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी चार्ल्स. 365 दिन! सीखने और खुशी के अनगिनत पल. मेरे होने के लिए शुक्रिया. लव यू'.
बताते चलें कि किम और लिएंडर ने भेल ही एक साल पहले एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया हो, लेकिन उन्होंने अपने रिलेशनशिप का एलान डेट करने के 6 महीने बाद किया था.