Kiku Sharda ने KBC शो की फोटो की शेयर, कहा- मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है
द कपिल शर्मा शो के फेम कीकू शारदा काफी रोमांचित हैं और उसके पास इसका वाजिब कारण है. कल प्रसारित हुए कौन बनेगा करोड़पति 13 एपिसोड में कॉमेडियन का नाम दिखाया गया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस एपिसोड का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें होस्ट अमिताभ बच्चन ने कॉमेडियन अली असगर, सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक के साथ उनका नाम लिया.
प्रसारित हुए कौन बनेगा करोड़पति 13 एपिसोड में कंटेस्टेंट को मूल रूप से उस कॉमेडियन की पहचान करनी थी. जिसने 'मेरे पति मुझे प्यार नहीं करते' गाने में अभिनय किया था. जबकि सही उत्तर सुनील ग्रोवर हैं. कीकू ने कहा कि वो विकल्पों में शामिल होने के लिए 'सम्मानित' महसूस करते हैं.
कीकू ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘कल के एपिसोड @sonytvofficial में KBC के विकल्पों में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. जरा देखो तो.’इसी कड़ी में बिग बी ने सुनील ग्रोवर की जमकर तारीफ की और उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता कहा.
KBC 13 की शुरुआत इसी सोमवार 23 अगस्त से हुई है. ये शो टेलीविजन पर सफल रहा है. इस सीजन को शुरुआत में ही कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला के रूप में अपना पहला करोड़पति मिल चुका है. अपनी भारी जीत के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा था कि, ‘जब मैंने बिग बी की आवाज सुनी तो मैं दंग रह गई और उन्होंने कहा कि मैंने 1 करोड़ रुपये जीते हैं. मैं पूरी तरह से खाली हो गई. मैंने बस अपने दोनों हाथ उठाए और इस पल का जश्न मनाया.’
नया सीजन शुक्रवार को विशेष एपिसोड प्रसारित करेगा जिसे 'शानदार शुक्रवार' कहा जाता है. इन एपिसोड के लिए अमिताभ मेहमानों के रूप में मशहूर हस्तियों की मेजबानी करेंगे. वे हॉट सीट की शोभा बढ़ाएंगे और एक मकसद के लिए खेलेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगले शुक्रवार के एपिसोड की गेस्ट दीपिका पादुकोण होंगी. बॉलीवुड एक्ट्रेस को केबीसी के सेट पर देखा गया है और फिल्म सिटी में शूटिंग करने के बाद घर जाते हुए स्पॉट किया गया.