Kareena Kapoor Khan Photos: बिन मेकअप भी दूध सी चमकती है करीना कपूर खान की सूरत, देखें एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें

करीना कपूर खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को हाल ही में मीडिया के कैमरों ने उन्हें उनके घर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया है.
ट्रैक सूट में भी करीना कपूर का स्टाइल और फैशन हमेशा की ही तरह ऑन प्वाइंट नजर आ रहा था.
करीना कपूर उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो बिना मेकअप के भी बला की खूबसूरत लगती हैं. इस दौरान भी एक्ट्रेस बिना मेकअप के नजर आईं थी.
ब्लैक ट्रैक सूट के साथ ब्लैक शेड्स लगाए करीना कपूर खान ने अपने बालों को बांधा हुआ था.
करीना को जब भी मीडिया अपने कैमरा में कैप्चर करती है, वह हमेशा मीडिया को अच्छे से ग्रीट करते हुए अपनी प्यारी सी मुस्कान कैमरा में कैप्चर करवा जाती हैं.
इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. बेबो की प्यारी सी मुस्कान को देख लाखों नौजवान मर मिटे.
करीना कपूर खान की इन तस्वीरों को इंस्टा पर काफी पसंद किया जा रहा है. मम्मी यम्मी की ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो गई हैं.