Ira Khan Reply To Trolls: इरा खान ने पूल पार्टी पर ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब, बिकिनी में शेयर की थी तस्वीरें
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में अपना 25वां जन्मदिन मनाया था. उनके बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. इरा ने बर्थडे पर पूल पार्टी की थी. जिसमें उन्होंने बिकिनी पहनी थी.
बर्थडे पर इरा ने बिकिनी में तस्वीरें शेयर की थीं. जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा था. अब इरा ने उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दे दिया है.
इरा ने अपनी बर्थडे पार्टी की और तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वह अपने दोस्तो के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. इरा ने एक बार फिर बिकिनी में तस्वीरें शेयर की हैं.
इरा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-अगर सभी लोग मेरी बर्थर्ड फोटोज को लेकर हेट और ट्रोल करना पूर कर चुका है तो उनके लिए कुछ और हैं.
इरा के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- यू गो गर्ल. वहीं दूसरे ने लिखा- उन्हें इग्नोर करो. एक फैन ने लिखा- क्या जवाब है उन सभी ट्रोलर्स को.
इरा की बर्थडे पार्टी में उनके पिता आमिर खान, किरण राव, फातिमा सना शेख समेत कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे.
इरा ने फातिमा सना शेख के साथ तस्वीर शेयर की है. जिसमें इरा फातिमा को किस करती नजर आ रही हैं.