रिमझिम गिरे सावन: कश्मीर में सुकून के पल बिता रहीं Hina Khan ने अपने तस्वीर में दिखाई चिनार की झलक, लिखी ये खास बात
हिना खान (Hina Khan) काफी समय से मुंबई से बाहर हैं और कश्मीर में सुकून के पल बिता रही हैं. इस बात की जानकारी मिली है उनकी लेटेस्ट तस्वीरों से. (फोटो – सोशल मीडिया)
इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा तस्वीरें शेयर करते हुए हिना खान ने बताया कि वो अपने होम टाउन में हैं. हिना का जन्म कश्मीर में हुआ है. (फोटो – सोशल मीडिया)
इस तस्वीर में हिना खान बारिश की बूंदों का लुत्फ लेती दिखाई दे रही हैं. और उनकी इस फोटो से झांक रहा है चिनार भी. (फोटो – सोशल मीडिया)
जी हां...कश्मीर की शान माना जाने वाला चिनार का पेड़ साफ तौर पर हिना खान की तस्वीर में नजर आ रहा है. जो लाल फूलों से सजा हुआ है. (फोटो – सोशल मीडिया)
कुछ महीनों पहले हिना खान ने कश्मीर में ही अपने वीडियो सॉन्ग की शूटिंग की थी. जिसका टाइटल था बारिश. ये गाना जबरदस्त हिट रहा है और 300 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है. (फोटो – सोशल मीडिया)
हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बेपनाह खूबसूरत तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा देती हैं. (फोटो – सोशल मीडिया)