✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Gauri Khan ने इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी के घर को किया डिजाइन, देखें तस्वीरें

एबीपी न्यूज़   |  01 Aug 2021 09:00 PM (IST)
Gauri Khan ने इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी के घर को किया डिजाइन, देखें तस्वीरें

आलिया भट्ट

1

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने आलिया भट्ट की वैनिटी वैन से लेकर पति शाहरुख खान के ऑफिस स्पेस को खुद डिजाइन किया है. शारुख खान का मुंबई वाला फ्लैगशिप डिजाइन स्टूडियो को गौरी खान ने साल 2017 में डिजाइन किया था. क्या आपको पता है कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी की इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान हैं.

2

साल 2018 में जैकलीन फर्नांडिस के घर को गौरी खान ने सजाया था. सीरियल किलर एक्ट्रेस ने लिविंग रूम के एक कोने को घर में अपना पसंदीदा स्थान भी कहा. जहां वो किताबें और स्क्रिप्ट पढ़ना और लिखना पसंद करती हैं. एक्ट्रेस ने कई बार सोशल मीडिया पर अपने लिविंग रूम की फोटो शेयर की हैं. कमरा एक फैंसी सीढ़ी से सजाया गया है जिसको बुकशेल्फ के लिए यूज किया जाता है.

3

जब जूनियर कपूर पाली हिल मुंबई में अपने माता-पिता के घर से बाहर अकेले रहने के लिए चले गए, तो उन्होंने अपने घर को घर में बदलने के लिए स्टार इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान का रुख किया. हालांकि दोनों ने घर की कोई तस्वीरें साझा नहीं कीं, लेकिन लिविंग रूम अपने आप में एक गहरे मैरून आलीशान सोफे और एक मोमबत्ती की रोशनी से सजी एक ऊंची छत से डिजाइन किया है.

4

सिद्धार्थ मल्होत्रा का अपार्टमेंट बांद्रा में है. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी गौरी खान से डिजाइन करवाया था. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने घर को बेहद की साधारण रूप में डिजाइन करवाया था. सिद्धार्थ मल्होत्रा कई बार अपने घर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते दिखाई दिए हैं.

5

गौरी ने आलिया की वैनिटी वैन को अपने दूसरे घर में बदल दिया. आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नियॉन-लाइट कॉर्नर, आरामदायक सिंगल साइज बेड और एक रसोई के साथ डिजाइन करवाया था. आलिया भट्ट ज्यादातर जब शूटिंग पर बाहर जाती है तो वो इस वैनिटी वैन में अपना ज्यादा समय बिताती हैं.

6

साल 2019 में गौरी खान ने भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया का बार लाउंज डिजाइन किया था. गौरी खान ने इसे सबसे लोकप्रिय परियोजनाओं में से एक बताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी और नीता अंबानी की एक तस्वीर साझा की और लिखा कि एंटीलिया में इस स्थान पर काम करना एक ऐसा अविश्वसनीय अनुभव रहा है. ये निश्चित रूप से हमारी परियोजनाओं में से एक रहा है और नीता के साथ काम करना और डिजाइन के लिए उनकी गहरी नजर सच में प्रेरणादायक रही है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • Gauri Khan ने इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी के घर को किया डिजाइन, देखें तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.