Farhan-Shibani Wedding: इस वेन्यू में होगी फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी, रिश्तेदारों का आना हुआ शुरू
शादी का वो खास दिन आ गया है. वेडिंग वैन्यू भी सज चुका है, साथ ही मेहमानों का तांता भी लग चुका है.
फरहान अख़्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की वो खुशनुमा रात आ चुकी है, जहां ये दोनों हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के लिए हो जाएंगे.
खंडाला में फरहान शिबानी के वेडिंग वेन्यू पर जावेद अख़्तर और शबाना आज़मी भी पहुंच चुके हैं.
शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा दांडेकर को भी वेन्यू के पास स्पॉट किया गया. सज धज के अनुषा लाल गाड़ी में बैठे वेन्यू में पहुंची.
रितेश सिधवानी भी महफिल में चार चांद लगाने के लिए पहुंच चुके हैं.
लगातार मेहमानों का काफिला वेन्यू में जाता नजर आ रहा है. दुल्हे राजा और दुल्हनियां के साइड के करीबी रिश्तेदार भी धूम मचाने को तैयार बैठे हैं.
शिबानी और फरहान के वेडिंग वेन्यू पर टाइट सिक्योरिटी देखने को मिल रही है.
एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट करने के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने शादी करने का फैसला किया.