कभी सालियों संग तो कभी दोस्तों संग अपनी शादी में मस्ती करते दिखे फरहान अख्तर, मिसेज अख्तर के पैरेंट्स संग भी दिखी शानदार बॉन्डिंग

फरहान अख्तर
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के संग 19 फरवरी को खंडाला के फार्म हाउस में शादी के बंधन में बंध गए. अब एक्टर ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं.
तस्वीरों में आप साफ तौर से देख सकते हैं कि फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी से शादी कर कितने खुश हैं. शादी का ग्लो एक्टर के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था.
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि फरहान अख्तर की शिबानी दांडेकर के संग कितनी शानदार बॉन्डिंग हैं.
ऋतिक रोशन भी इस महफिल की जान बने थे. उन्होंने दूल्हे राजा फरहान अख्तर के संग सेनोरिटा सॉन्ग पर जमकर डांस किया.
इस फोटो में फरहान अख्तर का पूरा परिवार एक फ्रेम में नजर आ रहा है. दूल्हा-दूल्हनिया के अलावा जावेद अख्तर और शबाना आजमी के अलावा एक्टर की बेटियों को भी देखा जा सकता है.
बता दें फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने साल 2018 में ही एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था. उसके बाद से लगातार इस कपल की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं.
पहली बार शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर को कपल के तौर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रिसेप्शन पार्टी में देखा गया था.
मालूम हो शादी से पहले शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर एक दूसरे के संग लिवइन में रहते थे. साथ रहने के बाद इन्होंने फैसला लिया कि अब पूरी जिंदगी एक दूसरे के संग गुजारना है.
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की शादी की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है क्योंकि इस कपल ने ना तो फेरे लिए हैं और ना ही निकाह पढ़ा है.
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की ये अनोखी शादी कसमों और वादों से भरपूर है.इस शादी में रस्मों-रिवाजों से परे दोनों का दिल से जुड़े रहना सबसे ज्यादा जरूरी माना गया.
फरहान अख्तर की अपनी सालियों अनुषा दांडेकर और अपेक्षा दांडेकर के संग अपनी शादी में खूब मस्ती करते नजर आए.