Divyanka Tripathi की ग्लैमरस फोटो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, फैन्स से पूछा- हाल कैसा है जनाब का...

दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इस समय मनोरंजन जगत की सबसे चहेती एक्ट्रेस में से एक हैं. दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी बेहतरीन फोटो और वीडियो शेयर करती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी न सिर्फ अपनी खूबसूरती से बल्कि एक्टिंग से भी फैंस का दिल जीत चुकी हैं. एक्ट्रेस इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाडी में स्टंट करती नज़र आ रही हैं. दिव्यांका मे हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने फैन्स का हाल पूछती नज़र आ रही हैं. दरअसल फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आप कैसे हैं?’
इस फोटो में दिव्यांका त्रिपाठी ने ब्लैक कलर की लॉन्ग शर्ट कैरी की हुई है और उनकी इस शर्ट में फनी इमोजी बने हुए हैं. इस लुक को पूरा करने के लिए दिव्यांका ने दो चोटी बनाई हुई है. इस फोटो को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि, जब आपकी शर्ट पर लड़की आपसे ज्यादा प्यारी हो. तो आपको उसके साथ ड्रेस-अप, पोज़ और क्लिक कराना चाहिए.’
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अंदाज से फैन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रहते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने खूब नाम कमाया था. दिव्यांका त्रिपाठी की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.
दिव्यांका को इंस्टाग्राम पर करीब 15 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. दिव्यांका त्रिपाठी ने टेलीविजन की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली दिव्यांका कई सीरियल्स में जबरदस्त किरदार निभाती दिखाई दीं. आखिरी बार एक्ट्रेस 'ये है मोहब्बतें' में दिखाई दी थीं.