लहंगा पहने बेहद हसीन लगती हैं तारा सुतारिया, देखें एक्ट्रेस के टॉप डिज़ाइनर लहंगे
फिल्मी नगरी में तारा सुतारिया को आए बेहद कम ही वक्त हुआ है. लेकिन इन 2 सालों में तारा सुतारिया ने दर्शकों को यह जरूर दिखा दिया है कि एथनिक लुक में कैसे ग्लैम का तड़का लगाना होता है.
तारा सुतारिया को जब भी मौका मिलता है वह लहंगा पहने नजर आती हैं. अपनी पतली सी कमर फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस बेहद हसीन लगती हैं.
बड़े-बड़े डिजाइनर को जब भी अपने कलेक्शन को दर्शकों के सामने पेश करना होता है, तब इनके जहन में सबसे पहला नाम तारा सुतारिया का ही आता है.
ऐसे में हमने सोचा क्यों ना आपको तारा सुतारिया के सभी लहंगे दिखा दिए जाए. जिन्हें पहने उन्होंने महफिल की निगाहें अपनी ओर खींची हैं.
तारा सुतारिया अपने इन लहंगा लुक्स को और खूबसूरत बनाने के लिए हैवी ज्वैलरी कैरी करना नहीं भूलतीं.
केवल ज्वैलरी ही नहीं तारा अक्सर अपने हेयरस्टाइल और मेकअप के साथ भी एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं.
लेकिन दर्शक उन्हें खुले बालों में देखना काफी पसंद करते हैं. और उनकी इन तस्वीरों पर अपना दिल हारे दिखते हैं.