In Pics: जब-जब दीपिका पादुकोण ने साड़ी पहन लहराया आंचल, तस्वीरें देख फैंस ने भी कहा 'परम सुंदरी...
मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वालीं दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने बॉलीवुड में अपने दम पर अपनी मंजिल हासिल की है. फिल्मों में एक्टिंग के अलावा दीपिका अपने स्टाइल और फैशन को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. आज आपको दिखाते हैं साड़ी जैसे लिबास में एक्ट्रेस कैसी लगती हैं..
दीपिका ने अपने अब तक के करियर में तमाम फिल्में कीं. दीपिका न केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपने फैशनेबल अंदाज के लिए भी खूब चर्चा में रहा करती हैं.
किंगफिशर कैलेंडर से लेकर कान फिल्म फेस्टिवल तक में दीपिका ने अपने ग्लैमरस अंदाज का जलवा दिखाया है.
हालांकि, दीपिका अब तक जितनी भी ग्लैमरस तस्वीरों में नजर आई हैं, उनपर उनकी साड़ियों वाली तस्वीरें खूब भारी पड़ी हैं.
साड़ियों के लिए दीपिका एक अलग ही लगाव रखती हैं. आंचल लहराते हुए वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं.
दीपिका अपने वेडिंग रिसेप्शन में भी सिल्क की गोल्डन साड़ी में नजर आई थीं. साड़ी में पोज देते हुए वह बेहद रॉयल अंदाज में नजर आई थीं.