Tushar Egnagment Photos : कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने की सगाई, मंगेतर के साथ शेयर कीं ये खूबसूरत तस्वीरें

तुषार कालिया
जाने-माने डांसर और कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन के साथ सगाई कर ली है. इस बात की जानकारी तुषार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी है.
तुषार ने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में बतौर कोरियोग्राफर हिस्सा लिया था. इसके बाद रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के स्टेज डायरेक्टर भी थे.
तुषार 'डांस दीवाने' के तीन सीजन में जज भी रह चुके हैं वहीं अब 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आने वाले हैं. तुषार ने बॉलीवुड में कोरियोग्राफर के रूप में फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से अपना करियर शुरू किया है.
इस खास मौक पर ये कपल पीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नज़र आया. तुषार की सगाई की खबर से उनके फैंस और फ्रैंड्स काफी खुश हैं और कोरियोग्राफर को बधाई दे रहे हैं.
तुषार ने अपनी मंगेतर त्रिवेणी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं है जिनके साथ लिखा, 'नई शुरुआत के लिए हमें अपना प्यार और आशीर्वाद दें'
तुषार के पोस्ट पर फिल्म निर्माता करण जौहर ने कमेंट कर लिखा, 'बधाइयां'. एक्टर पुलकित सम्राट ने कहा, बधाई हो!'. फिल्म निर्माता शशांक खेतान ने भी कमेंट कर लिखा है, बधाई हो भाई।
सगाई की तस्वीरों के अलावा तुषार ने इंगेजमेट के फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें दोनों व्हाइट आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहे हैं.