वेस्टर्न आउटफिट में Charu Asopa लगती हैं गॉर्जियस, तस्वीरें देख हार बैठेंगे अपना दिल

राजीव सेन न्यूज
चारू असोपा की गिनती टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में होती है. लेकिन इन दिनों वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.
पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है.
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चारू असोपा और राजीव सेन एक दूसरे से तलाक लेना चाहते हैं. दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.
चारू असोपा ने कहा कि उन्हें अपने पति पर भरोसा नहीं है. वहीं राजीव ने कहा कि उन्हें अपनी वाइफ की पहली शादी के बारे में पता नहीं था.
हालांकि राजीव सेन ने हाल ही में कहा है कि वो अपनी बेटी जियाना की वजह से इस रिश्ते को एक मौका देना चाहते हैं.
इन सबके अलावा बात करें तो चारू असोपा अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं.
एक्ट्रेस की तस्वीरों को देख अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितनी फिटनेस फ्रिक हैं.
चारू असोपा बेशक इन दिनों किसी शो में ना नजर आती हों, लेकिन यूट्यूब के लिए कॉन्टेंट क्रिएट करती रहती हैं.