एक्सप्लोरर
कभी दी लग्जरी कार..तो कभी फैन को गिफ्ट कर डाला पूरा आईलैंड, कौन है ये अमीर यूट्यूबर, नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश
Who is MrBeast: आज इस रिपोर्ट में हम आपको उस रिच यूट्यूबर से मिलवाने जा रहे हैं. जो सिर्फ अपनी वीडियोज ही नहीं दरियादिली के लिए भी जाना जाता है. ये अपने फैंस पर दिलखोलकर पैसा लुटाता है.
सोशल मीडिया की दुनिया अनोखी है. जहां एंटरटेनमेंट है, इनफोरमेशन हैं और कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए ढेर सारा पैसा और आगे बढ़ने के मौके भी हैं. आज के दौर में एक से बढ़कर एक यूट्यूबर हैं जो ढेरों पैसा कमाते हैं और लाखों लोग जिनके दीवाने हैं. लेकिन आज जिस कॉन्टेंट क्रिएटर की बात हम कर रहे हैं वो यूट्यूब की दुनिया का बेताज बादशाह कहा जा सकता है. जो अपने सब्सक्राइबर को आईलैंड गिफ्ट कर देता है. कभी खाना खाने के बाद रेस्टोरेंट में वेटर को टिप में आलीशान कार दे देता है. कौन है सोशल मीडिया किंग, आपको बताएंगे.
1/8

हम बात कर रहे हैं यूट्यूब की दुनिया के MrBeast की, यानि स्वीडन के रहने वाले यूट्यूबर जिमी डोनाल्डसन की. जिमी यूट्यूब के हाईएस्ट पेड कॉन्टेंट क्रिएटर माने जाते हैं.
2/8

जिमी डोनाल्डसन का यूट्यूब पर MrBeast के नाम से चैनल है और 258 मिलियन से ज्यादा लोग इस चैनल के सब्सक्राइबर्स हैं. जिमी की हर वीडियो पर करोड़ों व्यूज आते हैं.
Published at : 19 May 2024 01:45 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
आईपीएल 2026




























