एक्सप्लोरर
वायरल गर्ल मोनालिसा की खूबसूरत के आगे फीकी पड़ी बॉलीवुड हसीनाएं, नए लुक से मचाया इंटरनेट पर तहलका
Monalisa New Look: महाकुंभ में अपने कजरारे नैनों से लोगों का दिल जीतने वाली मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं. उनकी ग्लैमक तस्वीरें काफी वायरल भी हो रही हैं.
कुछ महीनों पहले प्रायगराज में आयोजित महाकुंभ से एक लड़की रातोंरात इंटरनेट पर वायरल हो गई थी. बात कर रहे मोनालिसा कि जो सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है. कहा जा रहा है कि मोनालिसा इन दिनों अपने बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही है. इसी बीच वो लाल जोड़े में दुल्हन बनी हुई नजर आई. जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
1/7

दरअसल मोनालिसा की ये तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम पर सामने आई है. तस्वीरों में उनका दुल्हन वाला लुक देखने को मिला.
2/7

मोनालिसा ने लाल रंग का हैवी लहंगा पहना है. जिसमें वो चेयर पर बैठकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं. उनका ये कातिल अंदाज यूजर्स को खूब भा रहा है.
3/7

मोनालिसा ने अपना ब्राइडल लुक बालों में जुड़ा, सेटल मेकअप और ग्रीन कलर की हैवी ज्वैलरी के साथ कंपलीट किया है.
4/7

वहीं कुछ फोटोज में मोनालिसा का एकदम ग्लैमरस लुक देखने को मिला. फोटोज में वो ग्लोसी मेकअप और कर्ली हेयर में गजब की सुंदर लग रही हैं.
5/7

इन तस्वीरों में मोनालिसा अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हिरोइनों को मात दे रही हैं. फैंस भी उनकी अदाओं के दीवाने बन बैठे हैं.
6/7

बता दें कि महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा अब बड़े-बड़े ब्रांड्स का चेहरा बन रही हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी इंस्टाग्राम पर काफी तगड़ी हो चुकी है.
7/7

मोनालिसा को फिल्म ‘द डायरीज ऑफ मणिपुर’ के लिए चुना गया था. लेकिन अब उनकी ये फिल्म बीच में ही अटकती नजर आ रही हैं.
Published at : 01 May 2025 10:10 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
ओटीटी
क्रिकेट























