एक्सप्लोरर
Hariyali Teej 2025: सपना चौधरी ने तीज पर सजाया हरियाली ताज, चुनरी-बिंदी में दिखाया बेबाक अंदाज
Hariyali Teej 2025: आज यानी 27 जुलाई को देशभर में धूम–धाम से हरियाली तीज मनाई जा रही है. इस खास त्यौहार के रंगो में सपना चौधरी भी रंगते हुए दिखी . उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया.
आज देशभर में धूम–धाम से सुहागनें हरियाली तीज मना रही हैं. इसमें हर किसी को अपने जीवन साथी के लिए 16 श्रृंगार कर पूजा–पाठ करते देखा जाएगा. इसी खास मौके पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भी हरे रंग के लहंगे में सिर पर चुनरी सजाए तस्वीरें शेयर की.
1/7

देशभर में आज हरियाली तीज मनाया जा रहा है. इसी बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फेमस हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का भी अलग अंदाज देखने को मिला.
2/7

सपना चौधरी भी हरियाली तीज के रंग में रंगी हुई नजर आई. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्पेशल पोस्ट शेयर की जिसे देख फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो रहे हैं.
3/7

इस खास मौके पर सपना चौधरी हाथों में मेहंदी लगाए और बालों में पर्ल सजाए हुए दिखीं.
4/7

सपना चौधरी ने हरे रंग का लहंगा पहना था और उनके हाथों में हरी चूड़ियां थी.
5/7

हरियाणवी डांसर ने गले में पर्ल का हेवी नेकपीस कैरी किया था और इसके साथ हेवी इयरिंग्स भी पहना था. माथे पर बिंदी लगाए और अपने आंखों को काजल से सजा कर वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.
6/7

तस्वीरों में उन्हें अपने ग्रीन लहंगे को फ्लॉन्ट करते हुए अलग–अलग पोज देते हुए देखा गया. इन तस्वीरों में उनका सादगी भरा अंदाज देखा गया और फैंस सपना चौधरी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
7/7

हरियाली तीज के मौके पर ये तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हसरतें दफन हैं मुझ में खुद की खुद माज़र हूं मैं'. सपना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और एक बार फिर फैंस हरियाणवी डांसर की खूबसूरती देख उनके मुरीद हो गए हैं.
Published at : 27 Jul 2025 02:39 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
बॉलीवुड
क्रिकेट
























