एक्सप्लोरर
ब्रह्मास्त्र से लेकर आदिपुरुष तक, बड़े बजट की ये बॉलीवुड ट्रायोलॉजी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धूम!
ब्रह्मास्त्र, आदिपुरुष
1/6

बॉलीवुड और साउथ में मूवी फ्रैंचाइजी और ट्रायोलॉजी का कॉन्सेप्ट धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है. बाहुबली (Baahubali), डॉन (Don), धूम (Dhoom) जैसी फिल्में हिट रहीं तो इनके भी दूसरे पार्ट देखने को मिले. उसी तर्ज पर पुष्पा (Pushpa) और केजीएफ (KGF) के भी दूसरे पार्ट देखने को मिलेंगे जो इसी साल रिलीज होने जा रहे हैं. आज हम 6 अपकमिंग ट्रायोलॉजी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आपको फैंटेसी जर्नी पर ले जाएंगी.
2/6

ब्रह्मास्त्र (Brahmastra): यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जो कि करण जौहर (Karan Johar) के बेहद अहम प्रोजेक्ट्स में से एक है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), मौनी रॉय (Mouni Roy) और नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni) जैसे बड़े स्टार्स नजर आएंगे. ये 3 पार्ट की फिल्म फ्रैंचाइजी है जिसके पहले पार्ट की मेकिंग में ही तकरीबन 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. यह 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से है. यह 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी.
Published at : 21 Feb 2022 01:10 PM (IST)
और देखें

























