एक्सप्लोरर
एक समय सलमान खान के साथ सुपरहिट रही इनकी जोड़ी, आज स्क्रीन से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं ये हसीनाएं
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के साथ फिल्मों में काम कर कई हसीनाओं की किस्मत चमकी है. लेकिन अचानक इन हसीनाओं ने फिल्मी पर्दे को अलविदा क्यों कह दिया और अब कैसे होता है इनका गुजारा? आइए जानते हैं.
फिल्मी पर्दे की इन एक्ट्रेसेस की जोड़ी सलमान खान के साथ खूब हिट रही. दर्शकों ने इनकी फिल्मों को भी बहुत पसंद किया. इतनी पॉपुलैरिटी होने के बावजूद आखिरी क्यों इन हसीनाओं ने फिल्मी पर्दे को अलविदा कह दिया. जानिए क्या है पूरा मामला
1/9

जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म वीर के जरिए 2010 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में भाईजान के साथ उनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था. डेब्यू फिल्म के बाद भी उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया.
2/9

हालांकि बॉलीवुड में उनका करियर इतना कुछ खास नहीं रहा. रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्में ना मिलने का कारण ये है कि वो पार्टीज में शामिल नहीं होती और वो किसी नेटवर्क का हिस्सा भी नहीं हैं.
3/9

खबरों की माने तो एक्ट्रेस को बिग बॉस 19 का भी ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया. उनका कहना है कि अगर कोई उनसे बदतमीजी करे तो उनका हाथ उठ जाएगा और इस वजह से उन्हें बिग बॉस हाउस से बाहर होना पड़ेगा.
4/9

अगली एक्ट्रेस जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल है वो है फिल्म क्योंकि की माया. इस फिल्म में रिमी सेन ने माया का किरदार निभाया था. लेकिन बॉलीवुड में अपने 8 साल के सफल करियर के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया. लेकिन अब सर्जरी के बाद उन्हें पहचान पाना मुश्किल है.
5/9

एक्ट्रेस का कहना है कि वो लगातार कॉमेडी फिल्मों में काम कर के थक चुकी थीं और उन्हें अच्छे रोल्स की तलाश थी. इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब तक गिड़गिड़ाओं नहीं तब तक काम नहीं मिलता. वो किसी से मदद भी नहीं मांगना चाहती थीं इसलिए उन्होंने फिल्मी पर्दे को गुडबाय कह दिया.
6/9

अगली एक्ट्रेस जो इस लिस्ट में शामिल हैं उनका नाम असिन है. एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ 'रेडी' और 'लन्दन ड्रीम्स' में काम किया था. इसके बाद भी उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया.
7/9

असिन ने आमिर खान की फिल्म 'गजनी' से अपना डेब्यू किया लेकिन अचानक ही उन्होंने फिल्मी पर्दे को गुडबाय कह दिया. 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी के बाद उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में ध्यान देने का फैसला किया.
8/9

आयशा टाकिया ने 2004 में 'टार्जन द वंडर कार' से फिल्मी पर्दे पर अपना कदम रखा. उन्हें सलमान खान के साथ वांटेड में देखा गया था. हालांकि एक्ट्रेस ने अपने करियर के पीक पर ही फिल्मी पर्दे को अलविदा कह दिया और अपनी शादीशुदा जिंदगी में मशगूल हो गईं.
9/9

1989 में सलमान खान के साथ भाग्यश्री ने भी मैंने प्यार किया के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा. उन्होंने भी अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ दी. अपने बच्चे के साथ वक्त बिताने के लिए उन्होंने स्क्रीन से दूरी बना ली, एक्ट्रेस ने खुद ये बात बताई थी.
Published at : 17 Jul 2025 03:31 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
महाराष्ट्र
विश्व
क्रिकेट
बॉलीवुड

























