बड़े पर्दे पर मुंह के बल गिरी साल 2024 में रिलीज हुई ये फिल्में, लेकिन ओटीटी पर रिलीज होते ही करने लगी ट्रेंड, देखें लिस्ट

आज हम आपके लिए बॉलीवुड की उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. जो बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही औंधे मुंह गिरी. लेकिन जब इन फिल्मों ने ओटीटी पर दस्तक दी. तो काफी वक्त तक ट्रेंड में रही. नीचे देखिए लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्म शामिल है.
बड़े मियां छोटे मियां – सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की. 350 करोड़ में बनी ये फिल्म भारत में सिर्फ 63 करोड़ के करीब कमाई कर पाई थी. लेकिन ओटीटी पर आते ही ये फिल्म काफी दिनों कर ट्रेडिंग में बनी रही थी.
युध्रा - सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल की ये फिल्म भी साल 2024 की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में है. जिसने करीब 11.25 करोड़ का ही बिजनेस किया था.
लेकिन जब मेकर्स ने फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया था. इतना ही नहीं ओटीटी पर ये फिल्म टॉप 10 में भी रही थी.
खेल-खेल में - अक्षय कुमार और तापसी पन्नू जैसे स्टार्स से सजी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी. फिल्म ने करीब 50 करोड़ की ही कमाई की थी.
बड़े पर्दे पर फ्लॉप होने के बाद जब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. तो इसकी किस्मत पलट गई और ये कई दिनों तक ट्रेंड भी हुई थी.
योद्धा - वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ भी साल 2024 की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में है. ये फिल्म 55 करोड़ के बजट में बनी थी.
वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 35 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म जब प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. तो इसका नाम भी टॉप 10 में शामिल था.
मैदान – इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का नाम शामिल है. 250 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म भी कुछ ही करोड़ के आंकड़ों में सिमट गई थी. लेकिन प्राइम वीडियो पर फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.