एक्सप्लोरर
दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर Mr Beast के फैंस हैं बॉलीवुड सेलेब्स, शिल्पा से सैफ-करीना और मलाइका तक ने की मुलाकात
Bollywood Celebs Met Mr Beast: दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूब मिस्टर बीस्ट इन दिनों इंडिया में हैं. ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उनसे मुलाकात की. इनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
अमेरिकी यूट्यूबर जिमी डोनाल्डसन उर्फ मिस्टर बीस्ट दुनियाभर में फेमस हैं. दिलचस्प बात ये है कि आम लोग ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी मिस्टर बीस्ट के फैंस हैं. वहीं संडे को जब दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भारत पहुचे तो उनसे मिलने के लिए बॉलीवुड सितारे भी उमड़ पड़े. दरअसल मिस्टर बीस्ट अपने चॉकलेट ब्रांड फीस्टेबल को लॉन्च करने के मकसद से इंडिया आए हैं. इसी का इवेंट मुंबई में होस्ट किया गया था जिसमें कई बी टाउन सेलेब्स ने शिरकत की थी.
1/10

बता दें कि शिल्पा शेट्टी भी अपने बेटे वियान संग मिस्टर बीस्ट से मिलने के लिए उनके इवेंट में पहुंची थीं.
2/10

शिल्पा और उनके बेटे ने इस दौरान मिस्टर बीस्ट संग तस्वीरें भी क्लिक कराईं.
Published at : 11 Nov 2024 09:48 AM (IST)
और देखें
























