✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

होमी अदजानिया की 'कॉकटेल 2' ने बनाया दीवाना? तो ओटीटी पर देख डालें निर्देशक की ये शानदार फिल्में-सीरीज

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  25 Jun 2026 06:26 AM (IST)
होमी अदजानिया की 'कॉकटेल 2' ने बनाया दीवाना? तो ओटीटी पर देख डालें निर्देशक की ये शानदार फिल्में-सीरीज

हाल ही में 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'कॉकटेल 2' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 5 दिनों में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली हैं. हालांकि अगर आपको 'कॉकटेल 2' के अलावा होमी अदजानिया की अलग फिल्म या सीरीज देखनी है, तो ये लिस्ट आपके लिए हैं. इस लिस्ट में आपको कॉमेडी से लेकर थ्रिलर तक, सब कुछ देखने को मिलने वाला हैं.

1

2012 को रिलीज हुई 'कॉकटेल' में दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान लीड रोल में थे. फिल्म में तीनों की केमिस्ट्री और कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी. फिल्म में 3 दोस्तों की कहानी दिखाई जाती है, जो बाद में लव ट्रायंगल बन जाती है और उलझनें पैदा होती हैं. हाल ही में इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज हुआ है, जिसमें रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं.

2

सैफ अली खान स्टारर डार्क कॉमेडी फिल्म 'बीइंग साइरस' 2006 में रिलीज हुई थी, जो एक अंग्रेजी फिल्म है. फिल्म में सैफ एक चालक लड़के के किरदार में है, जो मूर्तिकार के घर जाता है. बाद में मूर्तिकार की पत्नी, साइरस के साथ रिश्ता बनाकर एक चाल चलती है. हालांकि साइरस असल में बहुत बड़ा अपराधी होता है, जो इस कहानी में नया मोड़ लाता हैं.

3

2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'मर्डर मुबारक' एक सस्पेंस कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में एक जिम ट्रेनर की मौत दिल्ली के एक क्लब में होती है, जिसकी जांच में कई रहस्य खुलते हैं और कहानी अंत तक बांधे रखती हैं. इसमें करिश्मा कपूर, पंकज त्रिपाठी और सारा अली खान जैसे कलाकार नजर आते हैं.

4

इरफान खान और राधिका मदान स्टारर 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी, जो 'हिंदी मीडियम' का स्पिन ऑफ है. फिल्म में एक पिता और बेटी के बीच के रिश्ते और सैक्रिफाइस को दिखाया गया है, जो कहीं हंसाती है तो कहीं इमोशनल करती है.

5

2014 में आई 'फाइंडिंग फैनी' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे. फिल्म की कहानी एक रोड ट्रिप पर है, जहां 5 दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है.

6

जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई 'सास बहू और फ्लेमिंगो' एक थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार हैं. इसकी कहानी एक ऐसे परिवार पर है, जो बाहर से दुनिया को दिखाने के लिए संस्था चलाती है, लेकिन अंदर ही अंदर ड्रग का बड़ा बिजनेस करती है. कहानी धीरे धीरे इतनी गंभीर होती है कि आप स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे.

7

दीपिका पादुकोण की 'माय चॉइस' एक फीचर फिल्म है, जो 2015 को रिलीज हुई थी. महिलाओं की जिंदगी पर बनी ये शॉर्ट फिल्म कई लोगों को प्रभावित कर चुकी हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • होमी अदजानिया की 'कॉकटेल 2' ने बनाया दीवाना? तो ओटीटी पर देख डालें निर्देशक की ये शानदार फिल्में-सीरीज
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.