Year Ender 2025: 'धुरंधर' समेत इन फिल्मों ने भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छापे खूब नोट, देखें टॉप 10 की लिस्ट

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने मिलकर इस साल कई धांसू फिल्में दी हैं. इनमें से कुछ फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की. इस लिस्ट में 'धुरंधर', कांतारा- चैप्टर 1, छावा से लेकर महावतार नरसिम्हा तक शामिल हैं.
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर अब भी कायम है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 23 दिनों में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1031.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ ये साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'कांतार- चैप्टर 1' दूसरे नंबर पर है. ऋषभ शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर में 852 करोड़ रुपए का कारोबार किया है.
तीसरे नंबर पर पीरियड-ड्रामा फिल्म 'छावा' है. विक्की कौशल की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 808 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
लिस्ट में अगला नाम म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' है. अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 570 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
रजनीकांत स्टारर फिल्म 'कुली' 2025 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है. इसने दुनिया भर में 518 करोड़ रुपए की कमाई की है.
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' भी इस फेहरिस्त में शामिल है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 364 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.
एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने भी धड़ल्ले से नोट छापे. फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 327 करोड़ रुपए कमाए.
मलयालम फिल्म 'लोका- चैप्टर 1: चंद्र' ने भी दुनिया भर में अपना डंका बजाया. फिल्म वर्ल्डवाइज बॉक्स ऑफिस पर 304 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही.
2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में एक नाम 'ओजी' का भी है. पवन कल्याण स्टारर इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 295 करोड़ रुपए रहा.
10वें नंबर पर 'हाउसफुल 5' ने जगह बनाई है. साजिद नाडियाडवाला की इस मल्टी स्टारर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 289 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.