✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

World Soical Media Day: आलिया-रणबीर से अनुष्का-विराट तक, बॉलीवुड के इन कपल्स की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचा दिया था तहलका

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  29 Jun 2026 07:40 PM (IST)
World Soical Media Day: आलिया-रणबीर से अनुष्का-विराट तक, बॉलीवुड के इन कपल्स की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचा दिया था तहलका

सेलिब्रिटी शादियां अब सिर्फ निजी समारोहों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि सोशल मीडिया के सबसे बड़े पलों में से एक बन चुकी हैं. फैंस अपने पसंदीदा सितारों की शादी की पहली ऑफिशियल तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. खूबसूरत डेस्टिनेशन के साथ निजी समारोह के भावुक कैप्शन और यादगार पल, मिलकर इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल बना देते हैं. तो आइए वर्ल्ड सोशल मीडिया डे के मौके पर एक नजर डालते हैं उन बॉलीवुड कपल्स पर, जिनकी शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई और आज भी फैंस की पसंदीदा बनी हुई हैं.

1

दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंधे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी ड्रीमी वेडिंग तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. पेस्टल थीम वाली उनकी शादी की तस्वीरें उस साल सबसे ज्यादा शेयर की जाने वाली सेलिब्रिटी तस्वीरों में शामिल रही थीं और इन तस्वीरों ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी वेडिंग अनाउंसमेंट का नया ट्रेंड सेट किया था.

Continues below advertisement
2

जैसलमेर में हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शाही शादी किसी ने भी खूब लोंगो का ध्या खींचा. उनकी पहली वेडिंग पोस्ट ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी. खासकर उनकी शानदार केमिस्ट्री और आइकॉनिक कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया.

Continues below advertisement
3

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ग्रैंड शादी भारतीय और पश्चिमी परंपराओं का खूबसूरत संगम थी. उनकी कई रस्मों, शानदार समारोहों और खूबसूरत तस्वीरों ने 2018 में सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं और लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही थीं.

4

इटली के लेक कोमो में हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की निजी शादी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. जैसे ही दोनों ने अपनी पहली ऑफिशिलय तस्वीरें शेयर कीं, वे देखते ही देखते वायरल हो गईं. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने इस कपल पर जमकर प्यार बरसाया.

5

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साबित किया कि एक सादगीभरी घरेलू शादी भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर सकती है. उनकी खूबसूरत तस्वीरें, इमोशनल कैप्शन और कैंडिड मोमेंट्स ने फैंस का दिल जीत लिया और उनका वेडिंग एल्बम साल की सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी पोस्ट्स में शामिल हो गया.

6

कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने राजस्थान में हुई अपनी शादी की तस्वीरों से फैंस को सरप्राइज दिया था. इसका नतीजा ये निकला कि इंस्टाग्राम पर उनका पहला वेडिंग पोस्ट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सेलिब्रिटी शादी के ऐलानों में शामिल हो गया और हर तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

7

कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने मार्च 2024 में दिल्ली में एक निजी समारोह में शादी की. उनकी पेस्टल थीम वाली वेडिंग, कैंडिड तस्वीरें और शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया. उनका वेडिंग एल्बम और इमोशनल कैप्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

8

उदयपुर में हुई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी सादगी और शाही अंदाज का खूबसूरत मेल थी. झीलों के बीच ली गई उनकी तस्वीरों और इमोशनल पलों को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्यार मिला.

9

यामी गौतम और आदित्य धर ने अपनी बेहद निजी हिमाचली शादी से सभी को चौंका दिया था. सादगीभरा समारोह और दिल छू लेने वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिली. उनकी शादी ने साबित किया कि सच्चे और सरल जश्न भी लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • World Soical Media Day: आलिया-रणबीर से अनुष्का-विराट तक, बॉलीवुड के इन कपल्स की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचा दिया था तहलका
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.