एक्सप्लोरर
World Diabetes Day 2024: 8 दिन में 10 किलो वजन हो गया था कम, 17 साल की उम्र से डायबिटीज से जूझ रहा है ये एक्टर, अब इस तरह बीमारी को दे रहा मात
World Diabetes Day 2024: डायबिटिज एक ऐसी बीमारी है जो इंसान को धीरे-धीरे मारती है. दुनियाभर में लोग इस जानलेवा और गंभीर बीमारी की चपेट में हैं. यहां तक कि कई सेलेब्स भी डायबिटिज से जूझ रहे हैं.
आज दुनिया भर में वर्ल्ड डायबीटिज डे मनाया जा रहा है. इस दिन का मकसद लोगों में डायबिटिज को लेकर जागरूकता फैलाना है. दरअसल आज दुनियाभर में ये एक जानलेवा बीमारी बन चुकी है. अकेले भारत में इस बीमारी से 10 मिलियन से ज्यादा लोग जूझ रहे हैं. वहीं हैरानी की बात है कि डायबिटिज को दवाइयों से नहीं बल्कि अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करके ही कंट्रोल किया जा सकता है. बता दें कि एक एक्टर भी सालों से इस बीमारी की गिरफ्त में है और उन्हें इनसुलिन लेनी पड़ती है.
1/9

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने कुछ हिंदी फिल्में भी की थी और अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया था. बता दें कि फवाद खान सालों से डायबिटीज के शिकार हैं.
2/9

फवाद ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे 17 साल की उम्र से टाइप 1 डायबिटीज से जूझ रहे हैं. और इस बीमारी की वजह से उनकी लाइफ में काफी बदलाव आया.
3/9

दरअसल यूट्यूब चैनल फ्रीस्टाइल मिडिल ईस्ट से बातचीत में फवाद ने कहा कि जब वह 17 साल के थे तो उन्हें तेज बुखार आया और सिर्फ आठ दिनों में उनका वजन करीब 10 किलो कम हो गया था.
4/9

उन्होंने कहा, ''मैं 65 किलो का था और 17 साल की उम्र में 55 किलो का हो गया.'' जब वह डॉक्टर के पास गए तो पता चला कि उनका ब्लड शुगर 600 था और फिर उनका तुरंत अस्पताल में चेकअप कराया गया. उन्होंने कहा, "मुझे इंसुलिन दिया गया था और मैं 17 साल की उम्र से इंसुलिन ले रहा हूं और आज मैं 41 साल का हूं, इसलिए मधुमेह में मेरा 24 साल का करियर रहा है."
5/9

फवाद ने अपने जीवन के उस दौर को याद किया और कहा कि डायग्नोज के कुछ दिनों बाद तक उन्हें वास्तव में एहसास नहीं हुआ कि उन्हें अपनी इस बीमारी पर कंट्रोल पाने के लिए अपने लाइफस्टाइल को ही पूरी तरह बदलना होगा.
6/9

एक्टर ने कहा था, “ईमानदारी से कहूँ तो, जब मैं अस्पताल में था तो मुझ पर उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ा जितना मेरे पिता पर पड़ा. मेरे पिता इमोशनल इंसान हैं. मेरी माँ ने कहा कि यह शायद केवल दूसरी बार था, एक बार जब उनके भाई का निधन हुआ था और फिर ऐसा हुआ था.''
7/9

उन्होंने आगे बताया था, “पहले 2-3 दिन, इसका मुझ पर कोई असर नहीं हुआ. मुझे लगता है कि यह एक बार रावलपिंडी से वापसी की यात्रा थी. मैं पिछली सीट पर बैठा था और यह पहली बार था जब मुझे लगा कि मैं टूट गया और मैं रोने लगा और मैं कह रहा था कि 'मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ?''
8/9

फवाद ने कहा कि हर जगह इंसुलिन ले जाना उनकी लाइफ का हिस्सा बन गया और उन्हें हर कुछ घंटों में अपनी ब्लड शुगर की लगातार जांच करनी पड़ती थी. फवाद ने कहा, “जब मेरी शुगर कम हो जाती है तो ऐसा महसूस होता है जैसे आपकी आत्मा को चूसा जा रहा है. मैं कभी-कभी फर्श पर गिर जाता था और सांस लेना मुश्किल हो जाता था. मुझे पसीना आ जायेगा. एक पॉइंट ऐसा था जहां मेरी एक आंख मुड़ने लगती थी. जैसे एक यहां रहेगा और दूसरा आना शुरू हो जाएगा, इसलिए उस पर भी मेरा कोई कंट्रोल नहीं था.''
9/9

ऐ दिल है मुश्किल एक्टर ने कहा था कि लोगों को ऐसी स्थितियों के बारे में ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है और भले ही बहुत से लोग इस सिचुएशन से जूझ हैं, लेकिन बहुत से लोग इस बात से अवेयर नहीं हैं कि इमरजेंसी में क्या किया जाना चाहिए.
Published at : 14 Nov 2024 09:12 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
बॉलीवुड

























