Will Smith in India: ऑस्कर विवाद के बाद भारत दौरे पर आए विल स्मिथ, सामने आईं ये तस्वीरें
ABP Live | 23 Apr 2022 01:10 PM (IST)

विल स्मिथ
1
हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. ऑस्कर 2022 में हुए विवाद के बाद ये नजर आए हैं.
2
हवाई अड्डे के बाहर लोगों के साथ बातचीत करते हुए अभिनेता को एक बड़ी मुस्कान के साथ देखा गया. विल को सफेद टी-शर्ट पहने और माला पहने देखा गया.
3
यह पहली बार नहीं है जब विल स्मिथ भारत की यात्रा पर आए हैं. इससे पहले स्मिथ 2019 भारत के दौरे पर आए थे.
4
उस दौरान स्मिथ ने कहा था, मेरी दादी कहा करती थीं, भगवान अनुभव के माध्यम से सिखाते हैं. भारत की यात्रा और रंगों, लोगों और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने से मेरी, मेरी कला और दुनिया की सच्चाई के बारे में एक नई समझ जागृत हुई है.
5
हालांकि विल स्मिथ किस कारण से भारत के दौरे पर आए हैं, इसे लेकर अभी कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है.