मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस

मोनालिसा की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो हर कोई जानता है कि वो कैसे वायरल हुईं और फिर उन्हें कैसे फिल्म मिली. लेकिन, वो किस जाति से ताल्लुक रखती हैं और कितनी पढ़ी-लिखी हैं. साथ ही उनका बैंक-बैलेंस कितना है इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
महाकुंभ 2025 में माला बेचकर वायरल होने वाली मोनालिसा भोंसले मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर से ताल्लुक रखती हैं.
मोनालिसा की जाति के बारे में बात करें तो वो बंजारा जाति से ताल्लुक रखती हैं. इस बारे में वो खुद भी कई बार बता चुकी हैं.
मोनालिसा की एजुकेशन पर गौर करें तो इटीवी भारत की रिपोर्ट के अनुसार वो पढ़ी-लिखी नहीं हैं.
मोनालिसा बेशक पढ़ी लिखी नहीं हैं. लेकिन, उनके परिवार ने कई बार बताया है कि मोनालिसा का जनरल नॉलेज काफी अच्छा है.साथ ही अंग्रेजी में कुछ शब्द बोल लेती हैं.
मोनालिसा के परिवार ने बताय़ा था कि जब वो 4 साल की थीं तब स्कूल में उनका एडमिशन करवाया गया था. लेकिन, घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए वो स्कूल नहीं जा पाईं.
बता दें मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने के बाद सनोज मिश्रा ने उन्हें पढ़ाना शुरू किया. जिससे उन्हें आने वाले दिनों में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े.
मोनालिसा से एक इंटरव्यू के दौरान उनकी कमाई के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने काफी मजेदार जवाब दिया था.
इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में मोनालिसा ने कहा था,'बाबा महाकाल और गंगा मैया की कृपा है थोड़ा बहुत आ रहा है और लोगों की बात सच हो जाए तो करोड़ों अरबों भी आए तो अच्छा है.' ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि मोनालिसा लाखों में जरूर कमा रही हैं.