✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

हेमा मालिनी नहीं इस हसीना के लिए ब्रूस ली से भिड़ गए थे धर्मेंद्र, जानिए ‘हीमैन’ का दिलचस्प किस्सा

सखी चौधरी   |  30 Sep 2024 07:33 PM (IST)
हेमा मालिनी नहीं इस हसीना के लिए ब्रूस ली से भिड़ गए थे धर्मेंद्र, जानिए ‘हीमैन’ का दिलचस्प किस्सा

धर्मेंद्र उम्र के आठ से ज्यादा दशक देख चुके हैं और अभी भी फिट जिंदगी जी रहे हैं. धर्मेंद्र के चार्मिंग अंदाज की तो दुनिया फैन है ही बल्कि उनके हीमैन अवतार के भी लाखों दीवाने हैं. अपनी फिल्मों में धर्मेंद्र ने एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स किए हैं और स्क्रीन पर कई दमदार विलेन्स को धूल भी चटाई है. लेकिन एक बार धर्मेंद्र लीजेंडरी फाइटर ब्रूस ली से ही भिड़ गए थे. क्या है ये किस्सा आज आपको बताएंगे.

1

88 साल के हो चुके सुपरस्टार एक्टर धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई एक्शन पैक्ड हिट फिल्में दी हैं. लेकिन एक बार वो जीनत अमान की खातिर मार्शल आर्ट्स स्टार ब्रूस ली के साथ भिड़ गए थे.

2

दरअसल धर्मेंद्र और ब्रूस ली के बीच की ये दिलचस्प फाइट धर्मेंद्र की फिल्म का एक शानदार सीन बन गई थी. जो उस दौर में खूब चर्चा में रही थी.

3

साल 1981 में धर्मेंद्र और जीनत अमान ने फिल्म कातिलों के कातिल में लीड किरदार निभाए थे. इस फिल्म में धर्मेंद्र और ब्रूस ली के बीच एक फाइट सीक्वेंस भी फिल्माया गया था. फिल्म में धर्मेंद्र जीनत की खातिर ही ब्रूस ली के किरदार से भिड़ जाते हैं.

4

दरअसल ब्रूस ली फिल्म में जीनत अमान को परेशान करते हैं और धर्मेंद्र उनसे दो-दो हाथ कर लेते हैं.धर्मेंद्र और ब्रूस के बीच के इस सीन को दर्शकों ने अच्छा खासा पसंद भी किया था. हर किसी के मन में सवाल था कि क्या हीमैन धर्मेंद्र ने ब्रूस ली को हरा दिया.

5

लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म में ब्रूस ली जैसी कद काठी और उनके जैसे ही दिखने वाले एक शख्स को कास्ट किया गया था. हर किसी को लगा कि धर्मेंद्र असली ब्रूस ली से भिड़ रहे हैं. लेकिन फिल्म में धर्मेंद्र ब्रूस ली जैसे दिखने वाले शख्स को पछाड़ देते हैं.

6

बता दें कि धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के वो एक्टर हैं. जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा मे रहे हैं. क्योंकि एक्टर ने दो शादियां की थी.

7

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं. आखिरी बार उनको शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • हेमा मालिनी नहीं इस हसीना के लिए ब्रूस ली से भिड़ गए थे धर्मेंद्र, जानिए ‘हीमैन’ का दिलचस्प किस्सा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.