ऐश्वर्या से ब्रेकअप के सालों बाद भी नहीं भरे विवेक ओबेरॉय के जख्म, बोले - ‘मैं कमिटमेंट करके छोड़ता नहीं हूं ’

विवेक ओबेरॉय ने की अपने रिश्तों पर खुलकर बात
विवेक ओबेरॉय ना सिर्फ इंडस्ट्री के नामी एक्टर हैं बल्कि चॉकलेटी हीरो से लेकर दुर्दांत अपराधी तक के किरदारों में खुद को साबित कर चुके हैं. वर्सेटाइल एक्टिंग और अलग अंदाज की वजह से विवेक ऑबेरॉय का एक अलग फैन बेस है. करियर के इतर प्राइवेट लाइफ की बात करें तो ऐश्वर्या राय के साथ उनका अफेयर अच्छा खासा विवादों में रह चुका है. हालांकि अब विवेक और ऐश्वर्या अपनी-अपनी जिंदगी में अपने-अपने जीवनसाथी के साथ खुश हैं लेकिन हाल ही में ऐश्वर्या के साथ लव रिलेशनशिप को लेकर विवेक ने एक बड़ी बात कह दी है.
दरअसल सलमान खान के साथ ब्रेक अप के बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी में विवेक ओबेरॉय की एंट्री हुई थी. उस वक्त इस कपल को कई मौकों पर स्पॉट किया जाता रहा और इसे एक हैप्पी कपल के तौर पर देखा जाता था.
हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया कि इस लव रिलेशनशिप को कई झटके लगे और ये विवादों में पड़ गया. यहां तक की एक बार विवेक ऑबेरॉय ने आरोप लगाया था कि उन्हें ऐश्वर्या के साथ रिश्ता तोड़ने के लिए धमकी तक दी जा रही हैं.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय ने अपने पास्ट रिलेशनशिप्स को लेकर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने कहा कि, मैं उनमें से नहीं हूं जो कमिटमेंट्स करके छोड़ दे. हां लेकिन मुझे तो सभी ने धोखा ही दिया है.
वहीं इंटरव्यू में अपने एक्स अफेयर्स की बात करते हुए विवेक ऑबेरॉय ने कहा कि लोगों ने कई वादे किए थे. लेकिन उन्होंने कभी वो वादे पूरे नहीं किए.
विवेक ने इस दौरान किसी के लिए भी कोई नाराजगी होने से इनकार करते हुए कहा कि मेरी कई कैजुअल गर्लफ्रेंड्स तो मेरी शादी में भी शरीक हुई थीं.
अपने इस इंटरव्यू के दौरान विवेक ने अपने फिल्म करियर से लेकर बिजनेस और परिवार के अलावा कई पर्सनल मुद्दों पर खुलकर बातचीत की है. विवेक का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने देखा है और इसे पसंद भी किया जा रहा है.