विजय-संगीता सोरनलिंगम से लेकर मौनी-सूरज तक, रिश्तों को लेकर इन सेलेब्स ने बटोरी खूब चर्चा

बीते कुछ साल बॉलीवुड कलाकारों के जीवन में रिश्तों को लेकर सही नहीं चल रहा है. एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार अलग हो गए हैं. दरअसल, साल 2022 में दोनों ने शादी की थी. अब दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है. इसी बीच आइए जानते हैं कि अब तक किन-किन सेलेब्स के रिश्तों की खबरों ने चर्चा बटोरी है.
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - इन दिनों अभिनेत्री मौनी रॉय अपने सेपरेशन को लेकर चर्चाओं में हैं. दरअसल, मौनी रॉय और पति सूरज नांबियार अलग हो गए हैं. साल 2022 में दोनों की शादी हुई थी. लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं. दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनफोलो भी कर दिया है.
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया - एचटी सिटी के मुताबिक, बीते साल एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के बीच भी कुछ ठीक नहीं चल रहा था. इस साल मार्च 2026 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया. दोनों ने कानूनी तौर पर तलाक भी ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार, साल 2024 से अलग-अलग रह रहे थे. साल 2022 में दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई थी.
एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी - शादी के पांच साल बाद एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी ने एक दूसरे को डाईवोर्स दे दिया है. बता दें, तुषान भिंडी पेशे से डेंटल सर्जन है. एवलिन ने कहा, हम दोनों ने अपनी सहमति से अलग होने के फैसल लिया है. हम दोनों अपने बच्चों की अच्छे से साथ में परवरिश कर रहे है. बता दें, एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी के दो बच्चे है. एक बेटी है और एक बेटा. बेटा अर्डन और बेटी आवा रानिया भिंडी दोनों ही अभी छोटे है. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीर शेयर की हैं.
माही विज और जय भानुशाली - टीवी हॉस्ट के फहरिश्त में मशहूर नाम जय भानुशाली और माही विज ने भी 14 सालों बाद 2026 में एक दूसरे से तलाक ले लिया. जानकारी के अनुसार, दोनों ने ही अपनी सहमति से अलग होने का फैसला लिया. जिसमें किसी के बीच ना होने का पता चला है. फिर भी दोनों तीनों बच्चों की देख रेख कर है. खुशी, राजवीर और तारा तीन बच्चे हैं.
विजय और संगीता सोरनलिंगम - इन दिनों एक्टिंग से राजनीति में कदम रखने वाले सी जोसेफ विजय खूब चर्चाओं में है. हाल ही में विजय ने तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली. लेकिन बात उनके निजी जीवन की करें तो वो भी किसी छिपा नहीं है. उनका तलाक कोर्ट में है. रिश्तों को लेकर संगीता ने कहा, विजय के अपनी को-एक्ट्रस के साथ संबंध थे. वहीं साल 1999 में दोनों ने शादी की थी. और दो बच्चे है. बेटा जेसन और बेटी दिव्या शासा.