Vidya Balan Struggle: ‘मेरी बॉडी से ही नफरत हो गई’..जानिए क्यों विद्या बालन ने खुद के लिए कहे थे ऐसे शब्द
विद्या बालन ने भले ही अपने करियर की शुरुआत सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘परिणीता’ से की हो, लेकिन एक्ट्रेस असली पहचान फिल्म ‘डर्टी पिक्चर’ से मिली थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने सिल्क समिता का रोल निभाकर दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी. फिल्म ने एक्ट्रेस को रातोंरात स्टार बना दिया था.
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के विद्या बालन को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी. जो उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. इसका खुलासा खुद विद्या ने अपने एक इंटरव्यू में किया था.
विद्या बालन ने बताया था कि, उस दौरान उनको अपनी बॉडी से ही नफरत होने लगी थी और खुद पर गुस्सा भी आने लगा था. क्योंकि उनकी जो बॉडी चाहिए थी, वो उन्हें मिल नहीं पा रही थी. इसलिए मुझे नफरत होने लगी थी. हालांकि ये सब सोचने के बाद मैंने खुद पर खूब मेहनत की.
विद्या ने बताया कि, मैंने खूब मेहनत करके अपना वजन कम किया, लेकिन लोगों ने मुझे उस रूप में भी नहीं अपनाया. तब मैंने सोचा कि दूसरो की सोच की जगह हमें अपने नजरिए में बदलाव लाना चाहिए. क्योंकि हम लोगों की छोटी सोच नहीं बदल सकते हैं और ना ही हम इसके ज़िम्मेदार हैं.
विद्या बालन ने अपने अभी तक के करियर में ‘कहानी’, ‘डर्टी पिक्चर’, ‘इश्किया’ और ‘पा’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी.
वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने फेमस फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है. जोकि एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बड़े भाई भी हैं.