✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Valentine's Day Special: पार्टनर संग देखें ये 7 रोमांटिक फिल्में, वैलेंटाइन डे बन जाएगा और भी स्पेशल

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  07 Feb 2026 08:59 PM (IST)
Valentine's Day Special: पार्टनर संग देखें ये 7 रोमांटिक फिल्में, वैलेंटाइन डे बन जाएगा और भी स्पेशल

वैलेंटाइन डे आते ही प्यार का रंग हर तरफ छा जाता है और इस जश्न में बॉलीवुड का रोमांस न हो, ऐसा मुमकिन ही नहीं. सालों से हिंदी सिनेमा ने प्यार को कभी इमोशनल, कभी दिल छू लेने वाले तो कभी रियल अंदाज में बड़े पर्दे पर उतारा है. अगर आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ एक यादगार डेट नाइट प्लान कर रहे हैं, तो ये रोमांटिक बॉलीवुड फिल्में आपका मूड परफेक्ट बना देंगी.

1

शाहरुख खान और काजोल की 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि हर रोमांटिक दिल की धड़कन है. ये फिल्म सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि फैमिली, इमोशंस और खूबसूरत गानों का परफेक्ट पैकेज है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

2

बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों में से एक 'कबीर सिंह', इसके हीरो शाहिद कपूर हैं. उन्होंने इसमें एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है, जो प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. फिल्म में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी उनके अपोजिट हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

3

फिल्म 'जब वी मेट' की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में होती है. इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि बार-बार देखकर भी इससे जी नहीं भरता. इसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर खान की जोड़ी नजर आई थी और दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. एक अजनबी से लेकर एक सच्चे प्यार को पाने की ये कहानी आपको हंसाएगी भी और रुलाएगी भी. आप ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

4

'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं. फिल्म के रोमांटिक गाने आज भी लोग अक्सर गुनगुनाते दिखते हैं. रोमांस का एक अलग तरीका दिखाती इस फिल्म का अंत भले ही दुखद रहा हो, लेकिन ये एक ऐसी फिल्म है, जो किसी को भी प्यार में खोने के लिए मजबूर कर दे. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

5

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ भी बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक है. वैलेंटाइन वीक के मौके पर आप अपने पार्टनर के साथ इस फिल्म को जी5 पर फिर से एन्जॉय कर सकते हैं.

6

रोमांस की बात हो तो रोमांस किंग शाहरुख खान की फिल्म का जिक्र होना लाजिमी है. इसमें शाहरुख के साथ प्रीति जिंटा नजर आई थीं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

7

अगर आप टिपिकल बॉलीवुड रोमांस से हटकर कुछ अलग देखना चाहते हैं तो 'बरेली की बर्फी' परफेक्ट चॉइस होगी. कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म में छोटे शहर की एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अपनी जिंदगी अपने अंदाज में जीना चाहती है. फिल्म के डायलॉग्स, क्यूट रोमांस और मजेदार सिचुएशंस आपकी डेट नाइट को एंटरटेनिंग बना देंगे. ये फिल्म जी5 पर अवेलेबल है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Valentine's Day Special: पार्टनर संग देखें ये 7 रोमांटिक फिल्में, वैलेंटाइन डे बन जाएगा और भी स्पेशल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.